Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली एनसीआर, दो दिन धूल भरी हवाओं के आसार, गर्मी और उमस...

दिल्ली एनसीआर, दो दिन धूल भरी हवाओं के आसार, गर्मी और उमस से बुरा हाल

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अनुसार दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे सप्ताह तेज गर्मी और उमस लोगों के पसीने छुड़ाएगी। इस दौरान तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक बने रहने के आसार हैं। राजधानी में दिन भर आसमान साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- UP में पेट्रोल पंप की लूट पर अखिलेश का बीजेपी पर हमला

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च से दो अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। राजधानी में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक अधिक है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु निगरानी एजेंसी ‘सफर’ के मुताबिक 28 से 30 मार्च तक वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रहेगा। 28 और 29 मार्च को धूल आने की संभावना है। 29 मार्च को धूल भरी तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 31 मार्च तक सामान्य तौर पर पिछले कुछ सालों में अधिकतम तापमान 32 और न्यनूतम तापमान 18 डिग्री देखा गया है। वहीं, एक से पांच अप्रैल के बीच सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 33.5 और न्यनूतम 18.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments