Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeMCD ELECTIONकेजरीवाल का BJP पर हमला : गुजरात और महाराष्ट्र को एक करने...

केजरीवाल का BJP पर हमला : गुजरात और महाराष्ट्र को एक करने की बात कह वहां भी टाले जा सकते हैं चुनाव?

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगमों के एकीकरण की आड़ में एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) टालने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने पूछा है कि क्या इस तरह गुजरात या फिर लोकसभा के चुनाव भी टाले जा सकते हैं।
केजरीवाल ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।

यह भी पढ़ें-  तो छोड़ दूंगा राजनीति, केजरीवाल की बीजेपी को चुनौती : MCD इलेक्शन

केजरीवाल ने कहा , दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे हैं। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बनाकर लोकसभा चुनाव टाले जा सकते हैं?
भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी (आप) से घबरा के भाग गई? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पर करवा के दिखाओ।
केंद्रीय कैबिनेट से दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दिल्ली में निगम चुनाव टलने वाले हैं? राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने फिलहाल इस संभावना को खारिज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो चुनाव समय पर होंगे या टलेंगे, यह फैसला 18 अप्रैल के बाद होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments