Wednesday, May 1, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली : CNG महंगी होने के कारण ऑटो चालकों का जंतर मंतर...

दिल्ली : CNG महंगी होने के कारण ऑटो चालकों का जंतर मंतर पर धरना

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
शुक्रवार को राजधानी के जंतर मंतर पर सैकड़ों कैब और ऑटो ड्राइवरों ने सीएनजी कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया और किराया बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए दुनिया के सबसे बड़े हेल्थ मेले का आयोजन

सर्वोदय ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि राठौर ने कहा कि सरकार को या तो सीएनजी की कीमतें कम करनी चाहिए या किराया बढ़ाना चाहिए।
राठौर ने कहा, ”सीएनजी की कीमतें लगभग 70 रुपये प्रति किलोग्राम है लेकिन हमारी कैब और ऑटो का किराया वही है। तो अब हमारे लिए सीएनजी की कीमतों के साथ उसी किराये पर वाहन चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। हम उचित पुनर्समीक्षा चाहते हैं | जो पिछले 7-8 साल से लंबित है। अगर किराया नहीं बढ़ाया जाता है तो सीएनजी की कीमतें कम होनी चाहिए।
राठौर ने दावा किया कि दिल्ली-एनसीआर में लगभग चार लाख ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन सांकेतिक है। हम प्रदर्शन के बाद बैठक करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने या नहीं करने पर निर्णय करेंगे। आज ऑटो और कैब चल रही हैं। ओला और उबेर कैब और ऑटो भी उपलब्ध हैं। ऑटो और टैक्सी के अन्य संगठनों ने भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments