Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअपराधदिल्ली : ऑफिस से लौट रही महिला से 2 परिचितों ने किया...

दिल्ली : ऑफिस से लौट रही महिला से 2 परिचितों ने किया दुष्कर्म

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी के पश्चिम में स्थित हरि नगर इलाके में ऑफिस से घर लौट रही एक 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बेखौफ हुआ अपराध, रोडरेज SI पर चाकू से हमला, बच्ची की बची जान

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप के दोनों आरोपी महिला के परिचित थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को बुधवार को दी गई थी।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार , महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों पर गैंगरेप, बंधक बनाने और चोट पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि हमें घटना की जिस दिन (बुधवार को) सूचना मिली, उसी दिन हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments