Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRहिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, AAP छोड़कर BJP में शामिल

हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, AAP छोड़कर BJP में शामिल

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
शनिवार को हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत ‘AAP’ के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने दिल्ली आकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, अनूप केसरी के ‘आप’ छोड़कर जाने के तुरंत बाद पार्टी ने उनके चरित्र पर सवाल उठा दिए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में किन्नरों का रूप लेकर भीख मांगने वालों से सावधान

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके खिलाफ AAP को शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे।
सिसोदिया ने कहा कि ऐसा आदमी जिसके खिलाफ हम जांच कराने वाले थे और जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है।
भाजपा नेता अनूप केसरी ने कहा कि हम पिछले 8 वर्षों से ‘आप’ के लिए मेहनत कर रहे थे, लेकिन ‘आप’ ने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की और हिमाचल प्रदेश के लोगों की उपेक्षा की। मंडी में एक रैली के दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के अलावा राज्य के किसी नेता को जगह नहीं दी गई।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के स्वाभिमान और सम्मान के लिए ‘आप’ के ये तीनों नेता आज बीजेपी में शामिल हुए हैं। अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। 8 साल तक जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका तक भी नहीं दिया।
पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद अब ‘आप’ की नजर हिमाचल प्रदेश पर है। हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ‘आप’ अब हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन ने भी घोषणा की थी कि पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव लड़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments