Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRअशोक विहार श्री राम कृष्ण मंदिर में महा आरती और हनुमान चालीसा...

अशोक विहार श्री राम कृष्ण मंदिर में महा आरती और हनुमान चालीसा का आयोजन

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
मंगलवार को राजधानी में स्थित अशोक विहार क्षेत्र के श्रीराम कृष्ण मंदिर में महा आरती के साथ हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया है | इस आयोजन के संयोजक नन्द किशोर अग्रवाल ने सभी संस्थाओं से अनुरोध किया कि मंदिर में हर मंगलवार इस तरह की आरती हो और उसमें सभी लोग शामिल हो | इस आयोजन में बड़ी संख्या में अलग अलग संस्थाओं के प्रमुख व स्थानीय लोग भी शामिल हुए |

यह भी पढ़ें-  जहांगीरपुरी में बुलडोजर एक्शन पर ओवैसी का BJP और AAP पर हमला, कायर निकले केजरीवाल

जहांगीर पूरी हिंसा के बाद दिल्ली की जनता को लगता है की हिन्दू बहुल देश में जनता की धार्मिक आस्थाएं ही नहीं बल्कि जनता खुद भी सुरक्षित नहीं है | इस महा आरती आयोजन में इस विषय पर भी चर्चा हुयी , कि अब समय आ गया है कि जनता अपने धर्म की रक्षा के लिए अपनी सनातन संस्कृति को भी मजबूत करें | क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े इस महा आरती के आयोजन में धर्म की रक्षा और भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए हमें संघठित होना होगा |

केशव पुरम जॉन बीजेपी अध्यक्ष योगेश वर्मा भी वह शामिल हुए | योगेश वर्मा के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि अपने धर्म का प्रचार प्रसार करना हर एक व्यक्ति का कर्तव्य है | उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के अंदर भी सन्देश जाना चाहिए कि धर्म की रक्षा करना हम सब का उद्देश्य होना चाइये | क्यूंकि धर्म से ही हमें संस्कार मिलते है | उन्होंने कहा की आने वाली पीढ़ी को भी यह पता होना चाहिए कि हमें अपनी संस्कृति के अनुसार ही कार्य करने चाहिए | योगेश वर्मा ने मंदिर में बंट रही लाठियों पर कहा की यह कोई शास्त्र नहीं बल्कि सुरक्षा का भाव है |

आयोजन में उपस्थित समाज सेवी नन्द किशोर अग्रवाल ने कहा कि अपने धर्म और समाज की रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य होना चाहिए | जहांगीरपुरी हिंसा पर भी नन्द किशोर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की बढ़ती जनसँख्या भी हिंदुत्व के लिए एक चिंता का विषय है | जिस तरह से मुस्लिम संगठन की ताकत बढ़ती जा रही है उसी प्रकार हिन्दुओ को भी एक जुट होकर रहना चाहिए | उन्होंने कहा जैसे हर मुस्लिम रोज नवाज पड़ने के लिए मस्जिद में एकत्रित होते है, वैसे ही हर शाम हमको भी अपने मंदिरो में एक जुट होकर अपने धर्म और समझ के लिए संगठित और जागरूक होना होगा | उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे लिए शास्त्रों का ज्ञान जरुरी है उसी तरह अपने धर्म की सुरक्षा के लिए अस्त्र भी अपने घरो में रखने चाहिए |

अशोक विहार मंदिर की महाआरती में संघ और बीजेपी से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में शामिल थे | भरी तादात में यहाँ जाने माने कारोबारी और समाज सेवी इसमें शामिल हुए साथ ही सबने इस बात पर सहमति दिखाई कि यहाँ के हर मंदिर में महा आरती हो और इसके लिए कमिटी बनाई जाए | इस बात से जाहिर होता है कि अब अशोक विहार के मंदिरों में रौनक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ने वाली है | अब यहाँ के ये मंदिर ही जन जागरण का केंद्र बनाने वाले है ,और अशोक विहार से इसकी शुरुआत हो चुकी है |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments