Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRUP : गायब मासूम की लाश मिली, राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने...

UP : गायब मासूम की लाश मिली, राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने की हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में एक गुमशुदा बच्चे की टुकड़ो में लाश मिली | मृतक बच्चे का नाम कृष्णा साहनी और मृतक के पिता का नाम चंद्रभान साहनी बताया जा रहा है | जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष थी की लाश बरामद हुई है। यह वारदात ग्राम व पोस्ट करमैनी जनपद सन्त कबीर नगर में हुई|

यह भी पढ़ें-  Delhi Metro- रविवार को BLUE LINE के दो स्टशनों पर मेट्रो सेवा रहेगी बाधित

इस वारदात की राष्ट्रीय उपकार सँयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने निंदा करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। बच्चा 6 तारीख को गायब हो गया था। 14 तारीख को उस बच्चे लाश गांव के ही समीप मात्र 500 मीटर पर कई टुकड़े में मिली है। दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि ये घटना बहुत शर्मनाक व दर्दनाक घटना है, मैं इसकि कड़ी निंदा करता हूं। और इस घटना की जांच सीबीआई द्वारा कराइ जाए | हमारे मोर्चे की और हमारी यही मांग है। बिधिवत जांचकर जितने लोग भी लोग इस घटना में शामिल है, उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। जिसका बार बार ये सरकार ढिढोरा पिटती है कि कानून बहुत अच्छा है यही है कानून।
इस मामले में 15 लाख की फिरौती मांगने की बात सामने आई थी | बताया जा रहा है कि फिरौती न मिलने पर बच्चे को 15 टुकड़े में काट कर फेक दिया गया |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments