Wednesday, May 8, 2024
spot_img
Homeअन्यJAHANGIRPURI FIRING।। नाबालिग ने शख्स पर चलाई गोली

JAHANGIRPURI FIRING।। नाबालिग ने शख्स पर चलाई गोली

काव्या बजाज

नई दिल्ली।। दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। जहां पर दिनदहाड़े नाबालिग ने एक शख्स के चेहरे पर गोली मार दी। गोली नाबालिग की दाहिनी आँख में लगी है जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। तो वही छानबीन में यह मामला मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना जहांगीरपुरी के एच 4 ब्लॉक की है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार नाबालिग ने अपने पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए शक्स पर गोली से वार किया और मौके से फरार हो गया।

इस घटना की CCTV वीडियो भी सामने आई है जिसमें शक्स पार्क के पास बैठा है और तीन लड़के वहां से गुजरते वक्त शख्स की आंख में गोली मार कर वहां से फरार हो जाते है। इस घटना की वीडियो CCTV में कैद हो गई। पुलिस का कहना है शाम 5:15 बजे के पुलिस के पास PCR कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक शक्स को गोली लगी है।

ये भी देखेंघूमने के बहाने नाबांलिक से किया दुष्कर्म और साथ ही बनाया विडियो

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँच कर पीड़ित को BJRM अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च केंद्र भेज दिया गया। जहां युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़ित ने लगभग 7 महीने पहले पकड़े गए नाबालिग लड़के के पिता को पीटा था और आज वे सभी उससे बदला लेने आए थे। फिलहाल पुलिस आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments