Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्य4 अगस्त को दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मानव तिरंगा

4 अगस्त को दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मानव तिरंगा

एकता चौहान,

दिल्ली की बुराड़ी के बड़ा मैदान में करीब 50 हजार स्कूली बच्चे अनूठी छठा बिखेरते हुए 4 अगस्त को दुनिया का सबसे बड़ा मानव तिरंगा बनाने जा रहे है। दिल्ली सरकार आजादी के जश्न की शुरुआत कुछ इसी अंदाज में करेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम तीन रंग भारत की एकता और संप्रभुता की झलक पेश करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा होगा। इसी के साथ केजरीवाल ने यह भी कहा किभारत के लोग दुनिया में सबसे बुद्धिमान और मेहनती हैं। फिर भी आजादी के 75 साल बाद भी हम दुनिया के बाकी देशों से काफी पीछे रह गए। जिसका जिम्मेदार उन्होंने राजनीतिक दलों को बताया और कहा कि अगर देश को पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा।

केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आजादी के 75वें साल में हम सब प्रण लेंगे कि हम 130 करोड़ भारतवासी एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। 75 साल पहले जब पूरा देश इकट्ठा हुआ था तो भारत से अंग्रेजों को भगा दिया था। अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments