Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeMCDदिल्ली सरकार पर 900 करोड़ रुपए का जुर्माना

दिल्ली सरकार पर 900 करोड़ रुपए का जुर्माना

काव्या बजाज

NGT यानी NATIONAL GREEN TRIBUNAL ने दिल्ली सरकार को एक बड़ा झटका दिया है। राजधानी की लैंडफिल साइट्स से कूड़ा ना उठा पाने पर NGT ने दिल्ली सरकार पर 900 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। NGT का कहना है कि तीनों लैंडफिल साइट्स भलस्वा, गाजीपुर और ओखला पर करीब 80 प्रतिशत कचरे का निस्तारण नहीं किया गया।

NGT ने कहा कि स्वास्थ्य की रक्षा न कर पाने के लिए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग और दिल्ली नगर निगम दोनों जिम्मेदार हैं। जिसकी वजह से प्रत्येक साइट पर 300 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया, साथ ही कहा कि यह नागरिकों के अधिकारों के साथ उल्लंघन किया गया है।

NGT ने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लैंडफिल साइटों के आसपास के इलाकों में प्रदूषण के साथ-साथ मीथेन और कई हानिकारक गैसों का लगातार उत्सर्जन हो रहा है, कई बार आग लगने की घटनाएं भी सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी घटनाओं को रोकने के सुरक्षा उपायों को भी नहीं अपनाया गया। आगे चल कर स्थिति काफी खराब हो सकती है। लोगों को इस तरह से आपात स्थिति का सामना करने के लिए नहीं रोका जा सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments