Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi News : कूड़े के पहाड़ों के खिलाफ AAP का अभियान 20...

Delhi News : कूड़े के पहाड़ों के खिलाफ AAP का अभियान 20 लाख घरों तक पहुंचा, दुर्गेश पाठक का दावा, जनता नाराज

दुर्गेश पाठक ने बताया कि दिल्ली में तीन हजार मंडल (पोलिंग बूथ) पर दो टीम बनाई हैं और एक टीम में 10-15 लेागों को शामिल किया गया है। टीमें अब तक 50 लाख घरों में से 20 लाख घरों तक पहुंच चुकी हैं।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

राजधानी में फैले कूड़े और कूड़े के पहाड़ों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से शुरू किया गया जागरुकता अभियान अब तक 20 लाख घरों तक पहुंच गया है। पार्टी छह हजार टीम बनाकर इसके खिलाफ लोगों के बीच जागरुकता अभियान चला रही है। यह बात आप विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को कही।

दुर्गेश पाठक ने दावा किया है कि संगठन की बैठक में विभिन्न टीमों ने जो फिडबैक दिया है उसके मुताबिक दिल्ली की जनता कूड़े को लेकर बहुत नाराज है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि लोग इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं और बहुत बड़े वर्ग ने मन बना लिया है कि एमसीडी में अब एक मौका अरविंद केजरीवाल को देना है। आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से दिल्ली के अस्पताल और स्कूल ठीक किए, उसी तरह से कूड़े के पहाड़ों को ठीक किया जाएगा।

उन्होने बताया कि तीन-तीन कूड़े के पहाड़ दिखाई देते हैं तो वहीं अगले कुछ महीनों में 16 कूड़े के पहाड़ बनाना चाहते हैं। इस पर पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 20 सितम्बर से जागरूकता अभियान चलाया। इसके माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर में पत्र लेकर एक-एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं।

दुर्गेश पाठक ने बताया कि दिल्ली में तीन हजार मंडल (पोलिंग बूथ) पर दो टीम बनाई हैं और एक टीम में 10-15 लेागों को शामिल किया गया है। टीमें अब तक 50 लाख घरों में से 20 लाख घरों तक पहुंच चुकी हैं। उन्होने कहा कि कूड़े से जनता परेशान है। ऐसा लग रहा है कि दिसम्बर में चुनाव होगा और आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ एमसीडी का चुनाव जीतेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments