Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयBharat jodo Yatra : पूजा भट्ट के बाद राहुल गांधी की ...

Bharat jodo Yatra : पूजा भट्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा से जुड़े सुशांत सिंह, कहा- ‘हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे’

पूजा के बाद सिनेमाई दुनिया से सुशांत सिंह ऐसे दूसरे अभिनेता बनकर सामने आए हैं, जो राहुल के साथ जुड़े हैं। सुशांत सिंह, बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।

दिल्ली दर्पण टीवी 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सितंबर से उनकी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर चर्चा में हैं, जो कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में उन्हें अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का साथ मिला था, जिन्होंने राहुल के साथ करीब 10 किमी पैदल यात्रा की थी। पूजा के बाद सिनेमाई दुनिया से सुशांत सिंह (Sushant Singh) ऐसे दूसरे अभिनेता बनकर सामने आए हैं, जो राहुल के साथ जुड़े हैं। सुशांत सिंह, बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

सुशांत ने जनसभा को किया संबोधित

पैदल यात्रा के बाद में सुशांत सिंह ने एक जनसभा में नेताओं के साथ मंच भी साझा किया। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और वह पूजा भट्ट के बाद दूसरी फिल्म हस्ती हैं जो इस यात्रा में शामिल हुए हैं। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी को सुशांत सिंह से बातचीत करते हुए देखा गया। सुशांत सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में पहली बार किसी राजनीतिक रैली में भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments