Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यIND vs BAN : विराट कोहली के छक्के ने किए...

IND vs BAN : विराट कोहली के छक्के ने किए दो काम, शतक हुआ पूरा, भारत को मिली जीत!

India vs Bangladesh Live Score, World Cup 2023 Updates: भारत और बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दे दी है, विराट कोहली ने शतक जड़ा 
 

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 
  विराट के छक्के स भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है। भारत ने बांग्ला देश को 7 विकेट से मात दी है। दरअसल भारत की जीत अब तय लग रही थी।  जीत के लिए 78 गेंद में 34 रन की जरूरत थी।  विराट कोहली 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली के शतक पर ही अब सारी नज़रें थी। 34 ओवर में भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए थे। जीत के लिए 96 गेंद में 56 रन की जरूरत है. विराट कोहली 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 

अय्यर बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे. 19 रन बनाकर अय्यर आउट हो गए थे।  भारत का स्कोर 178 रन है. 29.1 ओवर का खेल पूरा हो चुका है. कोहली का साथ देने के लिए राहुल क्रीज पर आए थे। 

विराट कोहली ने फिफ्टी पूरी कर ली है. 48 गेंद में विराट की फिफ्टी पूरी हुई थी। 28 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 174 रन है. भारत को जीत के लिए 83 रन बनाने की जरूरत थी। 

भारत के 150 रन पूरे हो चुके हैं. ऐसा लग रहा है कि भारत 40 ओवर से पहले ही इस मुकाबले को जीत लेने की उम्मीद जगाई गई थी। 24.3 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 156 रन है. विराट कोहली 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 

गिल फिफ्टी पूरी करने के बाद बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए थे। 19.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 132 रन थे। गिल ने 53 रन बनाए. विराट का साथ देने के लिए अय्यर क्रीज पर आए हैं। 

शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा हो गया था।  गिल ने 52 गेंद में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से फिफ्टी पूरी की थी। भारत का स्कोर 18.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 128 रन है. विराट 28 रन बनाकर खेल रहे थे। 

विराट कोहली ने रोहित के आउट होने के बाद मोर्चा खोल लिया था। विराट 13 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे थे। 15.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 112 रन है. गिल 41 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments