Tuesday, May 7, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEDELHI NARELA: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,40 लोग आग की चपेट...

DELHI NARELA: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,40 लोग आग की चपेट में, 2 की मौत

प्रियंका रॉय

बाहरी उत्तर दिल्ली के नरेला औधोगिक क्षेत्र के ई ब्लॉक में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुचीं दमकल विभाग और पुलिस टीम ने वहा फसे लोंगों को फैक्ट्री से निकाला। दिल्ली पुलिस नेे 21 लोगों की पुष्टि कर रही है। जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आग की चपेट मे आने वालो की संख्या 40 बताई जा रही है।

जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वही 19 लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। दरसअल फैक्ट्री के अंदर जूते चप्पल बनाने का काम किया जाता था। आग इतनी बढ़ गई जिसकी चपेट मे 40 लोंग आ गए। वही जानकारी मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलीस टीम ने सभी घायलों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जासा गया। लेकिन हालात को देखते हुए राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ने घायलों को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल दमकल विभाग बुझाने के काम मे जुटी हुई है। हालांकि अबतक कुछ लोंगो के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments