Friday, May 17, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRAAP MLA Raj Kumar Anand : के मंत्री बनने का रास्ता साफ,...

AAP MLA Raj Kumar Anand : के मंत्री बनने का रास्ता साफ, सरकार की सिफारिश को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी

राजपत्रित अधिसूचना में कहा गया, ”राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राज कुमार आनंद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।”

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
आम आदमी पार्टी (आप)  नेता राज कुमार आनंद जल्द दिल्ली मंत्रिमंडल में मंत्री का पद संभालेंगे क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस संबंध में दिल्ली सरकार की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को जारी राजपत्रित अधिसूचना में नियुक्ति की घोषणा की गई। राजपत्रित अधिसूचना में कहा गया, ”राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राज कुमार आनंद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।” राजेंद्र पाल गौतम ने नौ अक्टूबर को एक धार्मिक धर्मांतरण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पटेल नगर के विधायक आनंद के नाम की सिफारिश उपराज्यपाल से की है।

मंत्री पद से राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद का नाम अचानक ही सामने आया था और उनके नाम पर अरविंद केजरीवाल ने मुहर लगा दी थी। इससे पहले कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार, करोल बाग से एमएलए विशेष रवि और मंगोलपुरी से तीन बार की विधायक राखी बिडलान का नाम सबसे आगे था। बावजूद इसके राजकुमार के नाम पर मुहर लगाई गई थी।  

यहां पर बता दें कि पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के एमएलए राजकुमार आनंद भी जाटव समाज से आते हैं। दरअसल, एक धार्मिक कार्यक्रम में अपने संबोधन की वजह से उपजे विवाद की वजह से मंत्रिपद से हटाए गए राजेंद्र पाल गौतम भी जाटव बिरादरी से आते हैं। यह पहले ही तय हो गया था कि किसी जाटव बिरादरी के ही विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। ऐसे में राजकुमार आनंद का चयन किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments