Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeअन्यBone chilling Cold : दिल्ली में तीन डिग्री तक पहुंचा तापमान, शीतलहर...

Bone chilling Cold : दिल्ली में तीन डिग्री तक पहुंचा तापमान, शीतलहर ढाह रही अपना सितम, 8 साल में सबसे ठंडी रही क्रिसमस

 
Delhi Cold Wave राजधानी में शीतलहर की शुरुआत हो गई है। उत्तर पश्चिम की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस और इसके आसपास पहुंच गया है।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
नई दिल्ली ।
राजधानी में शीतलहर की शुरुआत हो गई है। उत्तर पश्चिम की तरफ से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस और इसके आसपास पहुंच गया है। इस वजह से रिज एरिया, आया नगर और इसके आसपास के इलाके शीत लहर की चपेट में रही। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण पूरी दिल्ली में रविवार को कोल्ड डे रहा।

इस वजह से रविवार इस सीजन में अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शीतलहर चलेगी। साथ ही सुबह में घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली में कितना रहा तापमान


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से कम है। रिज एरिया में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

कहां कितना दर्ज किया गया तापमान

अधिकतम तापमान सबसे कम मुंगेशपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस और जाफरपुर में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने से पूरे दिन ठंड सबसे ज्यादा रही। दिल्ली में अधिकतम आद्रता 97 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 59 प्रतिशत रहा।

 
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान जब सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम होता है तो कोल्ड डे होता है और जब न्यूनतम तापमान साढ़े चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम होता है तो शीत लहर होती है। आया नगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस और रिज एरिया में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से इन इलाकों में शीत लहर रही।

24 घंटे न्यूनतम दृश्यता रही 300 मीटर
दिल्ली में 24 घंटे में न्यूनतम दृश्यता सबसे कम 300 मीटर रही। पालम एयरपोर्ट के पास रात में ढ़ाई बजे से सुबह चार बजे तक दृश्यता 300 मीटर बनी रही। सुबह साढ़े पांच बजे पालम एयरपोर्ट के पास दृश्यता 500 मीटर व सफदरजंग के पास 600 मीटर रही। सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग के पास दृश्यता 600 मीटर व पालम एयरपोर्ट के पास 700 मीटर रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments