Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeसमाजGroup Marriage : सेवा भारती ने Delhi कमला नगर जिले में कराई छह...

Group Marriage : सेवा भारती ने Delhi कमला नगर जिले में कराई छह कन्याओं की शादी, कन्यादान कर कमाया पुण्य 

अभाव में रहने वाले लोगों की बेटियों की कराते हैं शादियां : तरुण दुआ, सामूहिक विवाह में घर बसाने के लिए दिया हर सामान : सुमन, अपनी बेटी समझकर करा रहे शादी : अनीता 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

आज की तारीख में जहां कन्या के लिए वर ढूंढना एक बड़ी चुनौती है वहीं उससे बड़े चुनौती बेटी का शादी करना है। ऐसे में आरएसएस से जुड़ा हुआ संगठन सेवा भारती आगे बढ़कर न केवल गरीब कन्याओं के लिए वर ढूंढने का काम कर रहा है वहीं उनकी शादी भी करा रहा है। शादी का खर्च उठाने के साथ ही कन्या दान भी कर रहा है। 

दरअसल सेवा भारती संगठन हर साल बसंत पंचमी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम करता है। इस बार सेवा भारती ने कमला नगर जिले में छह कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर उनका कन्यादान भी किया। इस सामूहिक विवाह में सेवा भारती की ओर से कन्याओं को घर बसाने का हर सामान भी दिया। 

दिल्ली दर्पण टीवी से बात करते हुए कमला नगर जिले के अध्यक्ष तरुण दुआ ने कहा कि उनका संगठन हर बसंत पंचमी को सामूहिक विवाह करता है। बसंत पंचमी को दो और रविवार को छह कन्याओं का विवाह कराया गया। कन्याओं के लिए वर चिन्हित करने के प्रश्न पर तरुण दुआ ने कहा कि सेवा भारती संगठन हर क्षेत्र में काम करता है तो इस काम को बखूबी कर लेता है। उन्होंने कहा कि जो लोग अभाव में हैं उनकी मदद के लिए संगठन हर स्तर पर तैयार रहता है। 

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने सुमन त्यागी ने कहा कि उनके संगठन ने इस सामूहिक विवाह में सुईं से लेकर हर वह वस्तु भी दी है जो लड़की के घर बसाने के लिए जरुरी होती है। उन्होंने बताया कि इस सामूहिक विवाह में उन लोगों ने वह हर रश्म निभाई है जो हम अपनी बेटी की शादी में निभाते हैं। उन्होंने बताया वर माला से लेकर फेरों तक की रश्म वे लोग निभाते हैं। कन्याओं की विदाई भी उनके संगठन द्वारा की जाती है। 

 झंडेवालान जिले की कार्यकारणी सदस्य अनीता गुलवानी ने कहा कि वे लोग इन कन्याओं की शादी अपनी बेटी समझ कर कराते हैं। उनका कहना था कि उनको इन कन्याओं की शादी कराने में बहुत सुकून मिलता है। शादी में होने वाले खर्च के बारे में उनका कहना था कि वे लोग इन शादियों के लिए चंदा भी इकठ्ठा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस सामूहिक विवाह की तैयारी वे लोग एक महीने से कर रहे थे। एक दुल्हन ने दिल्ली दर्पण टीवी से बात करते हुए इस सामूहिक विवाह के आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उनको बहुत अच्छा लग रहा है। दरअसल सेवा भारती समय समय पर दिल्ली के स्लम बस्तियों के साथ ही गरीब लोगों के लिए काम करती रहती है। गत दिनों अशोक विहार में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments