Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRWeather Update : खत्म नहीं हुई सर्दी, कल से फिर बढ़ेगी ठंड?...

Weather Update : खत्म नहीं हुई सर्दी, कल से फिर बढ़ेगी ठंड? दिल्ली समेत इन राज्यों में गिरेगा तापमान

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत में एक बार फिर से ठंड लौट सकती है और इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जिस कारण कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिस कारण उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तापमान गिरेगा।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत में एक बार फिर से ठंड लौट सकती है, और इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। जिस कारण कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिस कारण उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तापमान गिरेगा।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, रविवार से हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। जिस कारण उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तापमान गिरेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी भी एक वजह बनेगी। इस कारण यहां तापमान गिर सकता है। न्यूनतम तापमान यहां 10 डिग्री से कम होने की संभावना है।

दिल्ली में बढ़ी गर्मी

राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस वजह से सुबह के वक्त भी खास ठंड नहीं रही। फरवरी के पहले पखवाड़े में शनिवार की सुबह चार वर्ष में सबसे अधिक गर्माहट भरी रही। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यम से तेज स्तर की हवा चलने के कारण अगले दो दिन तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इसलिए मौसम खुशनुमा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आकाश साफ रहेगा और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। सोमवार को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा।

14 जनवरी से फिर बढ़ेगा तापमान

14 जनवरी से तापमान फिर बढ़ना शुरू होगा और 17 जनवरी को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

2019 के बाद पहुंचा इतना तापमान

वर्ष 2019 के बाद फरवरी के पहले पखवाड़े में इस बार औसत न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन इलाकों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री सेल्सियस और 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 2019 में सात फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments