Sunday, September 8, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi Crime : रंजिशन महिला पर तेजाब फेंका, बेटे के साथ झुलसी

Delhi Crime : रंजिशन महिला पर तेजाब फेंका, बेटे के साथ झुलसी

महिला का देवर हत्या के मामले में जेल में है बंद, महिला ने हत्या वाले परिवार पर लगाया है तेजाब फेंकने का आरोप 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नॉर्थ वेस्ट जिले के भारत नगर थाना क्षेत्र में एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। इस तेजाबी हमले में महिला और उसका 4 साल का बेटा आंशिक रूप से झुलस गया है। महिला के अनुसार मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके देवर हत्या के मामले में जेल में बंद है। जिस परिवार में हत्या हुई है। उस परिवार ने ही उस पर तेजाबी हमला कराया है। महिला का कहना है कि यह परिवार उसके देवर का बदला उससे ले रहा है।  मामले की शिकायत सराय रोहिल्ला थाना पुलिस को दे दी गई है। मामला भारत नगर थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर ही वीर बाजार का है। 

दरअसल महिला वीर बाजार में पटरी पर कपड़े की दुकान लगाती है। तेजाब पीछे से फेंका गया है।  गनीमत यह रही तेजाब महिला पर कम और उसके कपड़ों और सड़क पर ज्यादा गिरा है हां कुछ छींटे उसके बच्चे पर महिला के हाथ पर भी पड़ने से ये दोनों आंशिक रूप से झुलस गए हैं। दरअसल 26 वर्षीय महिला गीता महिला भारत नगर थाना क्षेत्र के ही सावन पार्क एक्सटेंशन में रहती हैं। घटना के बाद नॉर्थवेज जिले के डीसीपी समेत कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और गहन जांच में जुटे हैं।  महिला का आरोप है कि यह तेजाब उन लोगों ने ही फेंकवाया है। जिनके परिवार के सदस्य की हत्या के आरोप में उसका देवर जेल में बंद है और वह सभी जांगिड़ पुरी के रहने वाले हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments