Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi : वजीरपुर में कैमिकल फैक्टरी में फिर लगी आग 

Delhi : वजीरपुर में कैमिकल फैक्टरी में फिर लगी आग 

नई दिल्ली। दिल्ली के वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में आग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को फिर से भयानक आग लग गयी। यह आग की घटना सुबह करीब सवा आठ बजे हुई है। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुएं का गुब्बार आसपास के इलाकों से भी काफी दूर तक देखा जा रहा था। दमकल की दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुए थी पर चार मंजिला यह फैक्ट्री चारों तरफ से बंद थी। इसलिए फैक्ट्री के अंदर पानी ठीक से नहीं पहुंच पा रहा था। हालांकि फायर विभाग क्रेन की सहायता से चारों तरफ से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया। 

आग की इस घटना में गनीमत यह रही कि इसमें जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि जिस तरह का माहौल था, उससे कोई भी बड़ा हादसा भी हो सकता था। करीब 1200 गज की इस चार मंजिला फैक्ट्री में केमिकल का काम होता था। 

जमीनी हकीकत यह भी है कि -जिस तरह के नक़्शे से यह फैक्ट्री बनी है एमसीडी पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सडकों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों ने भी रास्ता भी बाधित किया हुआ था। फायर विभाग के अनुसार आग सडकों तक पहुंच गयी थी। फैक्ट्री में पानी जाने का रास्ता भी साफ़ नहीं था। देखने की बात यह है कि वज़ीर पुर में आग लगाने  की यह पहली घटना नहीं है। इन सबके  बावजूद फैक्ट्री मालिक सजग नजर नहीं आ रहे हैं। प्रशासन भी कोई सबक नहीं ले रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments