Tuesday, May 21, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi Govt Vs LG : केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल,...

Delhi Govt Vs LG : केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, लिखी उप राज्यपाल को चिट्ठी

केजरीवाल ने आगे लिखा दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे उप राज्यपाल और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। नागरिकों विधायकों और RWA के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जाए। इसके साथ ही थाना लेवल कमिटी फिर से शुरू की जाए।

नई दिल्ली । दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार मुद्दा बनाए हुए है। सोमवार को जहां आप ने इस मुद्दे पर एलजी पर सवाल खड़े किए थे वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर एलजी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने अपने खत में लिखा है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही चिंतजानक हो गई है। दिल्ली का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है।

केजरीवाल ने आगे लिखा, दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे उप राज्यपाल और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। नागरिकों, विधायकों और RWA के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जाए। इसके साथ ही थाना लेवल कमिटी फिर से शुरू की जाए।

कल आम आदमी पार्टी ने उठाए थे सवाल

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ रहे अपराध को लेकर सोमवार को भी एलजी वीके सक्सेना की भूमिका पर सवाल उठाया। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि एलजी से दिल्ली की कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, इसलिए अपराध लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आरके पुरम इलाके में दो सगी बहनों की हत्या की घटना के बाद रविवार शाम को डीयू के साउथ कैंपस में छात्र की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि एलजी बताएं कि उन्होंने कितनी पीसीआर वैन बढ़ाईं, किन थानों का दौरा किया और कितनी बार पुलिस आयुक्त को बुलाकर उनकी जवाबदेही तय की गई। वहीं, इसी मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी निशाना साधा।

भाजपा इसलिए कर रही पैनिक बटन का विरोध

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को धरने पर बैठना पड़ा था। उसके बाद दिल्ली में सीसीटीवी लग पाए थे। अब भाजपा को डीटीसी की बसों में लगे पैनिक बटन से समस्या होने लगी है। भाजपा अपराध बढ़ाना चाहती है। वह चाहती है कि अगर कोई उनका अपराध में शामिल हो, तो उसके खिलाफ साक्ष्य न मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments