Monday, May 20, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : पीएम मोदी और योग गुरु बाबा रामदेव ने योग को...

Delhi : पीएम मोदी और योग गुरु बाबा रामदेव ने योग को बना दिया एक वैश्विक आंदोलन : एच.सी. गुप्ता 

अशोक विहार में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस 

कार्यक्रम में आदर्श रामलीला कमेटी फेज-2  के अध्यक्ष अशोक गर्ग, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित गर्ग, ममता शर्मा, विधायक राजेश गुप्ता, निगम पार्षद पूनम भारद्वाज, योगेश वर्मा, चित्र विद्यार्थी समेत कई राजनीतिक दलों के नेता और समाजिक और धार्मिक संस्थाओं प्रमुख लोगों ने लिया कार्यक्रम में भाग 

भारत की प्राचीन परम्परा योग अब वैश्विक आंदोलन बन गया है। बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे  हैं तो देशभर में  गज़ब का उत्साह है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बड़े पैमाने पर जगह योग दिवस धूम धाम से मनाया गया। दिल्ली के अशोक विहार इलाके से दिल्ली दर्पण टीवी की ग्राउंड रिपोर्ट की।

यह भारत के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से योग परम्परा का परचम इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ में भी लहरा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग दिवस मना रहे हैं। दिल्ली के अशोक विहार इलाके में कई संस्थाओं ने अपने अपने स्तर पर योगदिवस पर सामूहिक योग किया। योग दिवस के अवसर पर एक बड़ा आयोजन अशोक विहार फेज -2 में फेडरेशन ऑफ़ अशोक विहार RWA और पंचवटी वेलफेयर सोसाइटी ने संयुक्त  रूप से किया। इस आयोजन में क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोगों के साथ ही स्थानीय विधायक और निगम पार्षद समेत बड़ी संख्या में  पहुंचे  लोगों ने पावर योग गुरु गुलशन नारंग के साथ पावर योग कर योग की पावर का अहसास किया। 

इस अवसर पर अशोक विहार की आरडब्ल्यूए और फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. एच.सी. गुप्ता, पंचवटी सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल और फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कोहली ने योग दिवस पर कहा कि योग शरीर को निरोग बनाता है। योग से न केवल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। 

इस अवसर पर डॉ. एच.सी. गुप्ता ने कहा कि सभी लोग इस बात पर गर्व कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु बाबा रामदेव ने योग को एक वैश्विक आंदोलन बना दिया है। उनका कहना था कि अशोक विहार में भी योग बहुत पॉपुलर हो रहा है। लोगों में योग दिवस को लेकर तो खास उत्साह रहता हैं। 

योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में आदर्श रामलीला कमेटी फेज-2  के अध्यक्ष अशोक गर्ग, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित गर्ग, ममता शर्मा, स्थानीय विधायक्ष राजेश गुप्ता, निगम पार्षद पूनम भारद्वाज, योगेश वर्मा, चित्र विद्यार्थी समेत कई राजनीतिक दलों के नेता और समाजिक और धार्मिक संस्थाओं प्रमुख लोग एक मंच पर नजर आये।  सभी यह साबित करने का प्रयास कर रहे थे कि योग मानव को निरोग ही नहीं बनता बल्कि उन्हें परस्पर प्रेम के साथ जोड़ता भी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments