Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : जलभराव पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने AAP कार्यालय के बाहर किया...

Delhi : जलभराव पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने AAP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

दिल्ली में बारिश के चलते हुए जलभराव को लेकर सोमवार को भाजपा ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और कुछ देर बाद रिहा कर दिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नालों की सफाई नहीं होने से दिल्ली में जलजमाव की समस्या हुई है।

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री आवास के रिनोवेशन पर 45 करोड़ की फिजूलखर्ची का आरोप लगाने वाली बीजेपी ने अब केजरीवाल को दिल्ली में हुए जलजमाव को लेकर घेरा है। दिल्ली में जलजमाव की समस्या पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा ने इस समस्या के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 

पुलिस ने हिरासत में लिए भाजपा कार्यकर्ता

पुलिस घेरा तोड़कर आप कार्यालय की तरफ जा रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां से कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नालों की सफाई नहीं होने से दिल्ली में जलजमाव की समस्या हुई और छह लोगों की मौत हो गई। रविवार दिल्लीवासी इस गंभीर समस्या से जूझ रहे थे और मुख्यमंत्री पंचकूला में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।

भाजपा के काल में नहीं हुई समस्या

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार से मृतकों के स्वजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन हजार करोड़ रुपये का बजट होने के बाद भी नालों की सफाई नहीं हुई।

भाजपा के शासनकाल में कभी इस तरह की समस्या नहीं हुई। आप सरकार पहले यह आरोप लगाती थी नगर निगम के नाले साफ नहीं होने से जलजमाव होता है। अब निगम में भी आप का शासन है, इसलिए अपनी जिम्मेदारी से सरकार बच नहीं सकती है। प्रदर्शन में विधायक विजेंद्र गुप्ता व अभय वर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, महामंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments