Monday, May 13, 2024
spot_img
Homeअन्य'इतनी बारिश के लिए तैयार नहीं है दिल्ली की व्यवस्था! बारिश और...

‘इतनी बारिश के लिए तैयार नहीं है दिल्ली की व्यवस्था! बारिश और यमुना में बाढ़ को लेकर CM केजरीवाल ने ली बैठक

दो दिनों से हो रही बारिश और यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक बैठक की। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री और उच्च अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में दो दिन से अभूतपूर्व वर्षा हुई है। जलभराव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।  

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में दो दिनों से हो रही बारिश और यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक बैठक की। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री और उच्च अधिकारी शामिल हुए। 
बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में दो दिन से अभूतपूर्व वर्षा हुई है। जलभराव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, यमुना में पानी बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावितों के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

देशभर में कई स्थानों पर बहुत बारिश हुई है, यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। सभी को साथ आकर काम करने की जरूरत है। हमारे मंत्री और अधिकारी लोगों के लिए काम कर रहे हैं। 8 और 9 जुलाई को मिलाकर 153 एमएम वर्षा हुई है। इतनी वर्षा के लिए दिल्ली का सिस्टम नहीं है। पिछले कुछ सालों में 100 एमएम तक वर्षा हुई थी, मगर आधा या एक घंटे में मौसम साफ हो गया। मगर इस बार लोगों को अधिक परेशानी हुई है।

41 हजार लोगों के प्रभावित होने की आशंका

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1978 में एक बार बाढ़ आई थी, उसके बाद 2013 में आठ लाख क्यूसक तक पानी छोड़ा गया है। दिल्ली में यमुना का पानी बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद अभी नहीं है। 206 मीटर अगर पानी का स्तर बढ़ता है तो यमुना खादर से लोगों को निकाला जाएगा। ऐसे में 41 हजार लोगों के प्रभावित रहने की आशंका रहेगी।

वर्षा के दौरान हुए गड्ढे भरने के लिए कहा गया है। इस बार एनडीएमसी में भी कई जगह जलभराव हुआ है। इसके बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। 3 स्थानों पर जमीन धंस गई है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments