Monday, May 13, 2024
spot_img
Homeअन्यNoida News : सेवा प्रदायगी पखवाड़े के साथ जनसंख्या स्थिरता अभियान का...

Noida News : सेवा प्रदायगी पखवाड़े के साथ जनसंख्या स्थिरता अभियान का दूसरा चरण आज से

इच्छुक दंपति को उपलब्ध करायी जाएंगी परिवार नियोजन सेवाएं
विश्व जनसंख्या दिवस कल

नोएडा । विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) से विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान का दूसरा चरण सेवा प्रदायगी पखवाड़ा शुरू हो रहा है। इस पखवाड़े के तहत इच्छुक लाभार्थियों (दंपति) को परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. ललित कुमार ने बताया- मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी और छोटे परिवार के बड़े फायदों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक चला। इसे दंपति संपर्क पखवाड़े के रूप में मनाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लक्षित दंपति से संपर्क किया और उनको परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। दूसरा चरण मंगलवार (11 जुलाई) से जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुरू होगा। यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान इच्छुक लाभार्थी दंपति को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत नसबंदी शिविरों का आयोजन होगा, जिसमें महिला और पुरुष नसबंदी सेवा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा- पुरुष और महिला नसबंदी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन, माला एन, कंडोम, छाया और ईसीपी की गोलियां बास्केट ऑफ च्वाइस का हिस्सा हैं, जिसे जो भी साधन उपयुक्त लगे वह इसका प्रयोग करके बच्चों के जन्म के बीच सुरक्षित अंतर रख सकता है।
उन्होंने बताया-दंपति संपर्क पखवाड़े के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नव दंपति, एक वर्ष के दौरान प्रसव वाले दंपति और तीन या उससे अधिक संतानों वाले दंपति से मिलकर परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में बताया और इच्छुक दंपति को परिवार नियोजन सेवाओं के लिए पंजीकृत किया। अब इन्हीं पंजीकृत दंपति को परिवार नियोजन की स्थाई सेवा (नसबंदी) उपलब्ध करायी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments