Monday, May 20, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : GST अधिकारी बन 6 करोड़ का सोना लूटने वाले पंजाब...

Delhi : GST अधिकारी बन 6 करोड़ का सोना लूटने वाले पंजाब से गिरफ्तार, करीबी दोस्त निकला मास्टरमांइड


दिल्ली पुलिस ने पंजाब के सुनार से छह करोड़ के गहने की लूट को अंजाम देने वाले वाले आरोपी को किया है गिरफ्तार, आरोपी की पहचान हुई है लुधियाना (पंजाब) के सुशील कुमार के रूप में, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था, लूट की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स पीड़िता का ही निकला करीबी


नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने पंजाब के सुनार के छह करोड़ के गहने की लूट को अंजाम देने वाले वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लुधियाना (पंजाब) के सुशील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स पीड़िता का करीबी ही निकला है। उसने जीएसटी अधिकारी बनकर छह करोड़ का सोना लूट लिया था।

पुलिस ने कहा कि दो लोगों ने कथित तौर पर खुद को जीएसटी निरीक्षक बताया और दिल्ली से लुधियाना (पंजाब) में सुनार के स्टोर ले जाए जा रहे सोने की एक खेप को लूट लिया।

पीड़ित ज्वेलर रविंदर कुमार की शिकायत पर शनिवार को रानी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि वह आभूषण बनाने के लिए दिल्ली से सोना खरीदता है और उसे लुधियाना के स्थानीय बाजारों में बेचता है।

10 जुलाई को उन्होंने अपने ड्राइवर बलराज और कर्मचारी राजन बावा को आवश्यक जीएसटी बिलों के साथ करोल बाग से एक खेप की डिलीवरी लेने के लिए भेजा। उन्होंने रात लगभग नौ बजे डिलीवरी ली और अपनी कार से लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे हरियाणा मातृ भवन के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी को एक अन्य कार ने रोक लिया। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोग कार से उतरे और उन्होंने खुद को “केंद्रीय जीएसटी विभाग (जीएसटी)” के “निरीक्षक” सतबीर सिंह और रवि कुमार बताया था।

सतबीर और रवि ने कार सवार दोनों लोगों को बताया कि उन्हें कार में अनधिकृत सोने के बारे में जानकारी थी। आरोपियों ने दोनों लोगों से सोने का बिल दिखाने को भी कहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments