Sunday, May 19, 2024
spot_img
HomeअपराधDelhi : सरोज अस्पताल में हंगामा, तीमारदारों ने लगाया गड़बड़झाले का आरोप 

Delhi : सरोज अस्पताल में हंगामा, तीमारदारों ने लगाया गड़बड़झाले का आरोप 

डिजोलिंग टांके मंगा लिए पर लड़की के होंठ पर लगा दिए नार्मल टांके, घुटने के टांके सप्ताह की जगह अब छह महीने में काटने की कर रहे हैं बात 

बीमार लड़की को बेड न मिलने पर परिजनों ने काटा बवाल 

बीपीएल कार्ड वालों को बेड न मिलने का आरोप 

दिल्ली दर्पण टीवी व्यूरो 

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार सरकारी अस्पतालों की तारीफ करती-करती थकती नहीं है पर सरोज अस्पताल में आये दिन बड़ी शिकायतें मिल रही हैं। गुरुवार को व्यवस्था को लेकर सरोज अस्पताल में बड़ा हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया न केवल पुलिस बल्कि मीडिया भी वहां पर पहुंच गया। 

दरअसल गत दिनों एक लड़की स्कूटी से गिरने के बाद घायल हो गई थी। उसके होंठ और घुटने में चोट आई थी। बताया जा रहा है कि उसके परिजनों ने पास में होने की वजह से उसे सरोज अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल के डॉक्टर ने परिजनों को लड़की के होठ में डिजोलिंग टांके तो घुटने में नार्मल टांके लगाने की कही। परिजनों ने डॉक्टर को डिजोलिंग टांके लाकर दिए। इस लड़की के परिजनों का आरोप है कि अब जब उन्होंने दूसरे डॉक्टर को ये टांके दिखाए तो उन्होंने बताया कि ये  टांके तो डिजोलिंग है ही नहीं।

परिजनों का आरोप है कि रामचंद्र नामक डॉक्टर ने डिजोलिंग टांके की जगह नार्मल टांके लगा दिए और जो टांके उन्होंने लाकर दिए थे वे रख लिए। फिर ये लोग सरोज अस्पताल पहुंचे तो उनकी एक न सुनी गई। जो टांके सप्ताह में काटने की बात कही गई थी वह टांके अब छह महीने में काटने की बात कही  जा रही है। जब लड़की परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो वहां पर मीडिया के लोग भी पहुंच गए। मीडिया के लोगों से भी बदसलूकी की गई। 

सरोज अस्पताल में एक और मामला देखने को मिला। एक लड़की की हालत बहुत ख़राब थी पर उसे बेड नहीं मिल रहा था। उसके परिजनों ने भी जमकर बवाल काटा। इस लड़की के परिजनों का कहना था कि बीपीएल कार्ड वालों के लिए यहां कोई बेड नहीं है। इनका आरोप था कि यदि कोई ठीकठाक आदमी आ जाये तो एकदम बेड मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल के लोग कह रहे हैं कि लड़की को अम्बेडकर अस्पताल ले जाओ।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments