Sunday, September 8, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi Politics : 'भारत जोड़ो यात्रा' की वर्षगांठ पर क्या होगा कांग्रेस...

Delhi Politics : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की वर्षगांठ पर क्या होगा कांग्रेस का प्लान? सामने आया दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष का बयान

Bharat Jodo Yatra Anniversary : दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सायं 5 बजे से 6 बजे के बीच दिल्ली में भव्य रैलियां निकाली जाएगी

Bharat Jodo Yatra Anniversary Delhi Congress will hold rallies in all 14 districts ann Delhi Politics: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की वर्षगांठ पर क्या होगा कांग्रेस का प्लान? सामने आया दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष का बयान

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष बनते ही दिल्ली कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एक्टिव मोड़ में आ गए हैं।  लगातार राष्ट्रीय और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठकें होने शुरू हो गए हैं, जिसका असर अब राजधानी दिल्ली के ग्राउंड पर देखने को मिल रहा है। पार्टी के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि “भारत जोड़ो यात्रा” से पार्टी मजबूत हुई है। जिसका असर अब जमीनी स्तर पर देखने को मिल भी रहा है. आज उसी “भारत जोड़ो यात्रा” के वर्षगांठ पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 7 सितंबर को दिल्ली के 14 जिलों में भव्य रैलियां आयोजित करेगी। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पिछले वर्ष “भारत जोड़ो यात्रा” की शुरुआत हुई थी।  यात्रा का 1 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेसवार्ता बुलाकर कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के नाराज नेताओं को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनमें नया जोश भरने का काम किया जाएगा।  कांग्रेस के नेता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व सीएम दीक्षित के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्य के बारे में लोगों को बताएंगे। 

दिल्ली के सभी जिलों में होगी रैली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 14 जिलों में पार्टी रैलियां आयोजित करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सायं 5 बजे से 6 बजे के बीच यह रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में अरविंदर सिंह लवली के अलावा, पार्टी के पर्यवेक्षक और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जय किशन, वीर सिंह धींगान व दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस के पूर्व नेता जितेंद्र कुमार कोचर भी मौजूद थे. जन्माष्टमी का पवित्र त्यौहार होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि जनता में भी भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर भारी उत्साह है। 

मोहब्बत की दुकान खोलेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के 14 जिलों में रैली के दौरान हाथों में तिरंगे झंडे लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा और रैलियों में राहुल गांधी द्वारा नफरत के बाजार में मौहब्बत की दुकान खोलने, प्रेम सद्भाव, सामाजिक सौहार्द, शांति, एकता व अखंडता के संदेश को सभी दिल्लीवासियों तक पहुचाऐंगे. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इन रैलियों की तैयारियों के लिए बैठकें आयोजित की जा रही है। रैली में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के प्रतीक चिन्ह वाले प्ले कार्ड व होर्डिग बड़े पैमाने पर तैयार किए गए हैं, जिनको कार्यकर्ता अपने हाथों में लेकर चलेंगे. रैलियों में सभी धर्म व जातियों के अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी शामिल होने का आग्रह किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments