Sunday, June 23, 2024
spot_img
Homeअन्यGreater Noida : किसानों ने प्राधिकरण के दोनों गेटों पर जड़े ताले

Greater Noida : किसानों ने प्राधिकरण के दोनों गेटों पर जड़े ताले

किसान सभा के बैनर तले हुआ बड़ा प्रदर्शन 

सपा विधायक अतुल प्रधान, सपा प्रवक्ता  राजकुमार भाटी, किसान सभा के प्रवक्ता रुपेश वर्मा, सुधीर भाटी, इंद्र प्रधान, अजय चौधरी, जय जवान जय किसान मोर्चा के सुनील फौजी, वेव सिटी प्रतिरोध आंदोलन किसान मंच के सुधीर चौहान, भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा, किसान अजगर के हरवीर सिंह नरेश शंकरगढ़, राष्ट्रीय किसान यूनियन संघ कृषक शक्ति सिस्टम सुधार संगठन बबली गुर्जर, भारतीय वीर दल के विजय सिंह नेतृत्व में किया प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन 

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को हजारों किसानों ने सपा विधायक अतुल प्रधान, प्रवक्ता  राजकुमार भाटी, सुधीर भाटी, इंद्र प्रधान, अजय चौधरी, जय जवान जय किसान मोर्चा के सुनील फौजी, वेव सिटी प्रतिरोध आंदोलन किसान मंच के सुधीर चौहान, भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा, किसान अजगर के हरवीर सिंह नरेश शंकरगढ़, राष्ट्रीय किसान यूनियन संघ कृषक शक्ति सिस्टम सुधार संगठन बबली गुर्जर, भारतीय वीर दल के विजय सिंह नेतृत्व में किसानों ने प्राधिकरण के दोनों गेटों पर ताले जड़ दिए। 

प्रदर्शन स्थल पर किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने दिल्ली आंदोलन की तर्ज पर पक्का मोर्चा लगाया है। यही एक तरीका बच्चा है कि किसान अपनी समस्याओं को हल करवा सकते हैं। हम ग्रेटर नोएडा के किसानों को बधाई देते हैं कि वह पक्का मोर्चा लगाकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

प्राधिकरण की ओर से 3:00 के लगभग वार्ता का प्रस्ताव आया प्रस्ताव पर किसान सभा की ओर से 50 सदस्य प्रतिनिधिमंडल वार्ता करने पहुंचा वार्ता के दौरान अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई जिनकी मीटिंग मिनट बनाई जाने शेष है और कौन सा मुद्दा कितने वक्त में हाल होगा यह भी मीटिंग मिनट में उल्लेख किया जाना शेष है मीटिंग मिनट डॉक्टर रुपेश वर्मा और सुनील फौजी प्राधिकरण अधिकारियों के साथ मिलकर बनवाएंगे, मीटिंग मिनट बनने के बाद जिला एक्शन कमेटी उसे अनुमोदित करेगी और धरना स्थल पर बड़ी सभा बुलाकर धरने का स्थगन किया जाएगा। 

धरने को संबोधित करते हुए सुनील फौजी ने कहा कि हमारी लड़ाई आर पार की है मुद्दों पर जो सहमति बनी है वह किसानों के संघर्ष का नतीजा है। आज धरने को अतुल प्रधान, सुधीर चौहान सूबेदार ब्रह्मपाल अजय चौधरी ओमपाल भाटी राजकुमार भाटी सुधीर भाटी नरेश चपरगढ़ सुखबीर खलीफा उदल आर्य बबली गुर्जर महिला समिति के नेता आशा शर्मा, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया धरने पर वार्ता के बारे में अवगत कराते हुए डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि हमारा आंदोलन डेरा डालो घेरा डालो का था मुद्दों पर सहमति बन गई है। 

डेरा डालो घेरा डालो का कार्यक्रम अभी स्थगित किया जाता है। धरना जिस तरीके से चल रहा था उसी तरीके से चलता रहेगा। 13 अथवा 14 तारीख तक मीटिंग मिनट फाइनल कर जिला एक्शन कमेटी द्वारा अनुमोदन कर कर धरना स्थल पर बड़ी पंचायत बुलाकर धरना स्थगित किया जाएगा।

आज धरने पर उल्लेखनीय रूप से हजारों महिलाएं खेती और मजदूर और नई अधिग्रहण से प्रभावित किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments