Monday, May 20, 2024
spot_img
Homeअन्यNoida News : संदीप यादव बने भारतीय सोशलिस्ट मंच के जिला सचिव 

Noida News : संदीप यादव बने भारतीय सोशलिस्ट मंच के जिला सचिव 

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना और जिला अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने सौंपा मनोनीत पत्र 

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नोएडा। संदीप यादव को भारतीय सोशलिस्ट मंच गौतमबुद्ध नगर का जिला सचिव बनाया गया है। बाकायदा प्रदेश प्रभारी और गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने संदीप यादव को मनोनीत पत्र सौंपा है। 

इस मौके पर देवेन्द्र अवाना ने कहा कि आज देश में भाईचारा की जरुरत है। भाई चारा कायम रहेगा तो देश उन्नति और प्रगति के रास्ते पर अग्रसर रहेगा। भारतीय सोशलिस्ट मंच देश में विकल्प के रूप में दलित शोषित, वंचित, पिछड़ों, की आवाज बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतें देश को बांटने में लगी हैं। देश भाईचारे से बचेगा। देश हिंदू मुस्लिम एकता से बचेगा। हम लोग भाईचारे संदेश लेकर निकले हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर देवेन्द्र गुर्जर ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को तार तार किया जा रहा है। संसद हो या सड़क देश में अराजकता और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय सोशलिस्ट मंच देश भाईचारे का संदेश देकर लोकतंत्र और देश को मजबूती प्रदान करेगा। इस मौके पर अनिल,मनोज यादव जितेंद्र सिंह रवि आदि कल्याणकारी मित्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments