Bharat Jodo Campaign : 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का लिया गया संकल्प

दिल्ली का राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया

सम्मलेन में सर्वसहमिति से भारत जोड़ो अभियान दिल्ली के राज्य परिषद का किया गया चयन

राज्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव व विजय महाजन और राष्ट्रीय महासचिव अजीत झा ने लिया हिस्सा

सम्मेलन का संचालन कॉवेंशन समिति के संयोजक नवनीत तिवारी और रिजवान खान ने किया। सह संयोजक परवेज आलम सहित कई गणमान्य लोगों ने सभा को किया सम्बोधित

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली। आज भारत जोड़ो अभियान दिल्ली का राज्य समल्लेन सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। सम्मलेन में दिल्ली के अधिकतर विधानसभाओं के साथी शामिल हुए।सम्मेलन में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया गया।सम्मलेन में सभी साथियों ने यह भी संकल्प लिया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए अपना योगदान देंगे।

सम्मलेन में सर्वसहमति से भारत जोड़ो अभियान दिल्ली के राज्य परिषद का चयन किया गया, जो दिल्ली में अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेगी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित कई जन संगठनों सहित दिल्ली के अधिकतर विधानसभाओं के नागरिक समूहों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विजय महाजन जी ने भारत जोड़ो अभियान के कार्यप्रणाली का रोड मैप सभी के सामने रखा। राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि आज देश संकट के दौर में खड़ा है और 2024 का चुनाव लोकसभा का चुनाव नहीं बल्कि यह संविधान सभा का चुनाव है, अगर हम सब मिल कर बीजेपी सरकार को नहीं हटाते हैं, तो आने वाला 40 से 50 साल भारत के लिए संकटमय होगा। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि इस चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए काम करें।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो अभियान के महासचिव अजीत झा ने कहा कि बीजेपी ने मीडिया के माध्यम से अपना लहर बना रखा है, वास्तव में ऐसा नहीं है, देश के कई हिस्सों में आज भी बीजेपी या मोदी जा का नाम लेने वाला भी कोई नही है।

सम्मेलन को विशेष अथिति इमरजेंसी के लड़ाई के सिपाही हरियाणा के कामरेड दिलीप सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है।

सम्मेलन को कन्वेंशन समिति के सह संयोजक परवेज आलम , सीएफटीयूआई के दिल्ली अध्यक्ष एडवोकेट आर के वर्मा , चंद्रशेखर यादव, बुराड़ी से अनिल सिन्हा, गोपाल पाठक, जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव, समाजिक कार्यकर्ता नीता जी, तरुणम बहन जी, समीरा अहमद और अन्य कई अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। सम्मेलन में सभा का संचालन कॉवेंशन समिति के संयोजक नवनीत तिवारी और खुदाई खिदमतगार से रिजवान खान ने किया।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru