Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi NCR Weather : तेज हवाओं और बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम...

Delhi NCR Weather : तेज हवाओं और बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना

Delhi- NCR Rain: राजधानी दिल्ली में अगस्त और सितंबर औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इस माह के आखिर तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई है. छिटपुट बारिश से AQI संतोषजनक श्रेणी में बना है  

 दिल्ली दर्पण ब्यूरो 
Delhi NCR Rain:
बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर के लोगों को शनिवार (23 सितंबर) को कुछ राहत मिली। शनिवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल घिर आये और मूसलाधार बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। काले बादलों की वजह से दिन में अंधेरा घुप्प हो गया। इस दौरान इंडिया गेट सहित कई जगहों पर गाड़िया लाइट जलाकर रेंगती नजर आई। 

दिल्ली स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार (22 सितंबर) और शनिवार (23 सितंबर) दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई थी. शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो न्यूनतम औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले कल यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। पिछले दिनों के मुकाबले शनिवार के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments