Weather Update : दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री कम है

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को पिछले कुछ दिनों के दौरान उमस और गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। आएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को भी गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को राजधानी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने की संभावना है, जहां तक तापमान की बात है तो दिल्ली में मंगलवार यानी 19 सितंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। 

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत रही. मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 25 सितंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 

गर्मी और उमस से राहत

बता दें कि दिल्ली में 16 सितंबर 2023 को भारी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। उस दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा था। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस दिन दिल्ली में सुबह साढे़ आठ बजे तक 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद से दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई है. गर्मी और उमस से राहत के रूप में इसका लाभ राजधानी के लोगों को मिला है। 

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi