Thursday, May 23, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi : प्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति नंदकिशोर अग्रवाल की धर्मपत्नी कनक अग्रवाल का...

Delhi : प्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति नंदकिशोर अग्रवाल की धर्मपत्नी कनक अग्रवाल का निधन

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली । दिल्ली के वैश्य समाज की बड़ी सखशियत ,उद्योगपति समाज सेवी  नन्द किशोर अग्रवाल की धर्मपत्नी कनक अग्रवाल का निधन हो गया है । स्व कनक अग्रवाल का अमेरिका में  इलाज चल रहा था । उनका अंतिम संस्कार 5 अक्टूबर 2023 को निगम बोध घाट में किया जाएगा।
अशोक विहार निवासी अग्रवाल विकास ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल दिल्ली और  देश की कई व्यापारिक ओर सामाजिक संस्थाओ के साथ साथ संघ से भी जुड़े हैं। कनक अग्रवाल अगरोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति की पूर्व अध्यक्षा स्व.कनक अग्रवाल सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में एक बड़ा नाम थी। .कनक अग्रवाल अशोक विहार से भाजपा की निगम पार्षद रही एवं दिल्ली नगर निगम रोहिणी ज़ोन से अध्यक्षा भी रहीं।  स्व.कनक अग्रवाल जी भारतीय जनता पार्टी में भाजपा महिला मोर्चा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रही। उनके निधन से अशोक विहार में शोक की लहर हैं, अगरोहा विकास ट्रस्ट की समस्त कार्यकारिणी सहित अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments