Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअपराधशराब पीने से मना किया तो गई जान !

शराब पीने से मना किया तो गई जान !

[bs-embed url=”https://youtu.be/yEmO5PPQL7Y”]https://youtu.be/yEmO5PPQL7Y[/bs-embed]

देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं अगर दिल्ली वासियों की माने तो दिल्ली पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम हो रही है। मामला राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी का है जहां घर के बाहर शराब पी रहे 3 व्यक्तियों को मना करने पर दो भाइयों को चाकुओं से गोद दिया गया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि पुलिस सब कुछ पता होते हुए भी बदमाशो को नहीं पकड़ पाई। जिससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया इसके साथ ही डीटीसी की लो फ्लोर बस में भी तोड़-फोड़ की। घायल दुर्गेश के मुताबिक अजय बिहारी, मोनू और साहिल नाम के तीन युवक उसके घर के बाहर शराब पी रहे थे। जिसके विरोध करने पर वो लोग नाराज हो गए और दोनों भाइयों को चाकू से गोद डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी लेकिन इस घटना ने नशे का एक और बुरा उदाहरण सामने ला दिया जिसमें किसी की हत्या तक कर दी गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments