सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
रोहतक के बहलबा में आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, छह माह के बच्चों का कराया गया अन्नप्राशनमेरठ में भारी बारिश का अलर्ट: शनिवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीग्रेटर नोएडा: डीएम के दौरे के बाद सेक्टर बीटा-1 में मरम्मत कार्य शुरू, सीवर सफाई और बिजली सुधार पर जोरबैंक कर्मचारियों को धरने के लिए वैकल्पिक जगह दे दिल्ली पुलिस: हाईकोर्टफरीदाबाद की संजय कॉलोनी में विवाद के बाद 8-10 राउंड फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़रोहतक: एमडीयू में सर छोटूराम की प्रतिमा और नशे पर रोक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, वीसी को सौंपा ज्ञापन
ताज़ा खबरखेल

महिला एशिया कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटकर बनाया रिकॉर्ड

श्री चरणी और प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ढहा, भारत ने 8.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

Asad Ahmed
Asad Ahmedपत्रकार
शेयर
6 सितंबर 2026 · 6:52 am4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 6:54 amदुबई
महिला एशिया कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
महिला एशिया कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

असद अहमद, दिल्ली दर्पण टीवी

दुबई: महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेट दिया, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर है। इसके बाद भारत ने 56 रनों का लक्ष्य केवल 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया।

Article image
Article image

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शुरुआती ओवरों में 27 रन बिना विकेट के बना लिए। लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिन आक्रमण ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर में 55 रन पर सिमट गई। केवल शवाल जुल्फिकार (14) और मुनीबा अली (13) ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं।

भारत की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने भी 3 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट हासिल कर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

56 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शुरुआती तीन झटके जरूर लगे, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 18 रन और दीप्ति शर्मा ने संयमित बल्लेबाजी कर टीम को आसानी से जीत दिला दी। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने तीनों विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकीं।

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 55 रन महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर है। भारत की यह लगातार दूसरी जीत रही, जबकि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा।

इनसे संबंधितINDvsPAKWomensAsiaCup2026CricketNewsSportsNewsAsiaCupHarmanpreetKaur
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

रोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दम1.1 हज़ार

रोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दम

रोहतक के मानसरोवर पार्क में आयोजित ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश भर के शीर्ष मुक्केबाजों के बीच सात रोमांचक मुकाबले हुए।

फॉलो-ऑन के बाद श्रीलंका ने रचा इतिहास, भारत को जीत से रोका4 हज़ार
Breakingखेल

फॉलो-ऑन के बाद श्रीलंका ने रचा इतिहास, भारत को जीत से रोका

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका ने पहली बार भारत के खिलाफ फॉलो-ऑन के बाद टेस्ट बचाया। भारत सीरीज 1-0 से जीत गया, लेकिन यह ड्रॉ श्रीलंका के लिए ऐतिहासिक रहा।