सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
" अशोक विहार रामलीला के मंच पर सांसद से सीधा सवाल: बंगाल में दुर्गा पूजा पर छुट्टियाँ, तो दिल्ली में रामलीला पर क्यों नहीं ?"दिल्ली में पानी की लीकेज पर AI से रखी जाएगी नजर, जल मंत्री ने किया हाई-टेक कमांड सेंटर का उद्घाटनपीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल: दिल्ली कैबिनेट ने पारित किया अभिनंदन प्रस्तावमुखर्जी नगर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, छात्रों की समस्याओं पर पीजी पॉलिसी और मुफ्त लाइब्रेरी की तैयारीअलवर कोर्ट ने चाकू से युवक की हत्या के मामले में तीन दोषियों को सुनाई 10-10 साल की सजादिल्ली में हटाए गए मतदाताओं को 'नए' के रूप में जोड़ने का मामला, सुप्रीम कोर्ट 28 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
ताज़ा खबरभारत

₹768 करोड़ के गोला-बारूद घोटाले की गूंज: एस्टोनिया के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, भारतीय कंपनी पर उठे सवाल

यूक्रेन के लिए गोला-बारूद खरीद में भारी अनियमितताओं का आरोप; भारतीय स्वामित्व वाली कंपनी को एडवांस भुगतान पर मचा विवाद, कंपनी ने आरोपों से किया इनकार

Asad Ahmed
Asad Ahmedपत्रकार
शेयर
4 सितंबर 2026 · 8:17 am4 हज़ार व्यूज़
₹768 करोड़ के गोला-बारूद घोटाले की गूंज: एस्टोनिया के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, भारतीय कंपनी पर उठे सवाल
₹768 करोड़ के गोला-बारूद घोटाले की गूंज: एस्टोनिया के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, भारतीय कंपनी पर उठे सवाल

असद अहमद, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली/टालिन: यूक्रेन के लिए गोला-बारूद खरीद से जुड़े करीब 70 मिलियन यूरो (लगभग ₹768 करोड़) के विवाद ने एस्टोनिया की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। मामले की राजनीतिक जिम्मेदारी लेते हुए एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हैनो पेवकुर ने 2 सितंबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विवाद उस रक्षा खरीद सौदे को लेकर है, जिसमें 2024 में एस्टोनियन सेंटर फॉर डिफेंस इन्वेस्टमेंट्स (ECDI) ने यूक्रेन को भारी तोपों के गोले उपलब्ध कराने के लिए एक अनुबंध किया था। इस परियोजना के लिए धनराशि यूरोपीय संघ के यूरोपियन पीस फैसिलिटी (EPF) से अग्रिम रूप में जारी की गई थी।

जांच में सामने आया कि यह अनुबंध इटली में पंजीकृत Datasel SRL को दिया गया था, जिसे हाल ही में नागपुर स्थित Neco Defence Munitions (Neco Group की सहायक कंपनी) ने अधिग्रहित किया था। आरोप है कि अनुबंध मिलने से पहले न तो Datasel और न ही Neco Defence Munitions के पास आर्टिलरी गोला-बारूद के निर्माण या आपूर्ति का कोई स्थापित रिकॉर्ड था।

बाद में एस्टोनियाई अधिकारियों ने अनुबंध रद्द कर दिया। सरकार का आरोप है कि कंपनी समय पर आपूर्ति नहीं कर सकी और जो सीमित सामग्री भेजी गई, वह गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। इसके बाद एस्टोनिया ने अपनी खरीद प्रक्रिया की आपराधिक जांच शुरू कर दी है और अग्रिम भुगतान की वसूली की कोशिश कर रहा है।

हालांकि, जायसवाल नेको (Jayaswal Neco) और Datasel ने सभी आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसने 58 मिलियन यूरो मूल्य का गोला-बारूद पहले ही आपूर्ति कर दिया था और एस्टोनियाई अधिकारियों ने शुरुआती निरीक्षण के बाद उसे स्वीकार भी किया था। कंपनी का दावा है कि अनुबंध रद्द होने की असली वजह गुणवत्ता नहीं, बल्कि यूरोपीय नियमों में बदलाव और यूरोपीय संघ की फंडिंग समाप्त होना था। इस मामले में कंपनी ने एस्टोनिया सरकार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता (International Arbitration) का भी रुख किया है।

हालांकि पूर्व रक्षा मंत्री हैनो पेवकुर का कहना है कि वे इस अनुबंध की बातचीत में सीधे शामिल नहीं थे, लेकिन राष्ट्रीय ऑडिट कार्यालय की रिपोर्ट में सामने आई गंभीर प्रक्रियागत खामियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

इनसे संबंधितDefenceScandalHannoPevkurUkraineInternationalNewsJayaswalNecoEstonia
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबी1.1 हज़ार

5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबी

-तकनीकी निगरानी और ग्राउंड इंटेलिजेंस के जरिए लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी (PO) विकास उर्फ लाडी को दबोचा -समयपुर बादली थाने के चोरी के मामले में कोर्ट ने किया था घोषित अपराधी, आरोपी पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज।

20 आपराधिक मामलों वाला सक्रिय बदमाश और ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद2.3 हज़ार
Breakingभारत

20 आपराधिक मामलों वाला सक्रिय बदमाश और ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद

दिल्ली के समयपुर बादली थाना पुलिस ने 20 आपराधिक मामलों में शामिल सक्रिय ऑटो लिफ्टर सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।