सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
आउटर नॉर्थ पुलिस ने नाकाम की गैंगवार की साजिश, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तारमॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामदJNU में भूख हड़ताल से बढ़ा तनाव, 13 मांगों पर अड़े छात्र; प्रशासन से समाधान की मांगMCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षाऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बच्चे को सुरक्षित खोजागुरुग्राम में वन भूमि पर 45 अवैध निर्माण चिह्नित, नवंबर में चलेगा वन विभाग का बुलडोजर

भरतपुर: पूर्व राजपरिवार पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, होटल कारोबारी ने किसान नेता को दी चुनौती

भरतपुर में विश्वेंद्र सिंह और किसान नेता नेम सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग में अब होटल कारोबारी भगत सिंह ने वीडियो जारी कर कड़े आरोप लगाए हैं।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
26 सितंबर 2026 · 7:17 am257 व्यूज़
भरतपुर: पूर्व राजपरिवार पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, होटल कारोबारी ने किसान नेता को दी चुनौती
भरतपुर: पूर्व राजपरिवार पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, होटल कारोबारी ने किसान नेता को दी चुनौती — Dainik Bhaskar

भरतपुर में पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह और किसान नेता नेम सिंह फौजदार के बीच सोशल मीडिया पर बयानों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस सियासी व सामाजिक खींचतान के बीच होटल कारोबारी भगत सिंह का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने नेम सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में भगत सिंह ने कहा कि नेम सिंह द्वारा विश्वेंद्र सिंह को टारगेट करने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि भरतपुर का गौरवशाली इतिहास पूरी दुनिया में जाना जाता है। कारोबारी ने आरोप लगाया कि नेम सिंह हर मुद्दे को बेवजह जाट और गुर्जर समाज का विवाद बना देते हैं।

भगत सिंह ने हाल ही में सांसद संजना जाटव का नाम लिए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्व राजपरिवार और उनके पूर्वजों के जाटव समाज के साथ मधुर संबंधों से सभी लोग भली-भांति वाकिफ हैं। इसके साथ ही उन्होंने नेम सिंह की राजनीति करने की शैली पर सवाल उठाए।

कारोबारी ने करीब चार महीने पुरानी एक घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि एक प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े व्यक्ति की बात को तूल देकर हनुमान बेनीवाल को उकसाकर भरतपुर बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उस सभा के आयोजन के लिए आरक्षण के मुद्दे का सहारा लिया गया और लोगों को बरगलाया गया था। इस संदर्भ में उन्होंने सभा के आयोजक ब्रजेश सिंह के बयानों का भी हवाला दिया।

वीडियो के अंत में भगत सिंह ने नेम सिंह और ब्रजेश सिंह को घने के गेट के सामने वाली सड़क पर आने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि दोनों समय तय कर लें और वहां से निकलकर दिखाएं। अपने निजी अनुभव का जिक्र करते हुए कारोबारी ने बताया कि उन्होंने भी कभी विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उनके चार करोड़ रुपये के टेंडर निरस्त करा दिए गए थे, लेकिन उन्होंने इसका कभी मलाल नहीं किया।

इनसे संबंधितdelhi-ncrbharatpurBharatpurVishvendra SinghNem Singh FaujdarRajasthan
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद678

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद

- दिल्ली के मॉडल टाउन में महिला से चेन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो सोने की चेन, खंजर, फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी और मोबाइल बरामद।

MCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षा223

MCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में निगम स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 60 लैपटॉप वाली मोबाइल साइंस लैब और CSR से बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार।

कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क बंद करने के NDMC के आदेश पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार223

कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क बंद करने के NDMC के आदेश पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर एनडीएमसी द्वारा सेंट्रल पार्क बंद किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से मना किया।