सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव

दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा के बॉर्डर सील, सिंघु बॉर्डर पर लगा लंबा जाम; अंबाला में धारा 163 लागू

कॉकरोच जनता पार्टी और किसान संगठनों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा सीमाओं पर सुरक्षा सख्त की गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
21 जुलाई 2026 · 1:22 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 1:21 am
दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा के बॉर्डर सील, सिंघु बॉर्डर पर लगा लंबा जाम; अंबाला में धारा 163 लागू
दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा के बॉर्डर सील, सिंघु बॉर्डर पर लगा लंबा जाम; अंबाला में धारा 163 लागू

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) समर्थकों और किसान संगठनों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है। इस प्रदर्शन के कारण राज्य के करीब 12 जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है और कई किसान नेताओं व सीजेपी समर्थकों को नजरबंद या हिरासत में लिया गया है।

सीजेपी जहां संसद का घेराव करने की तैयारी में है, वहीं किसान संगठनों ने अमेरिका और भारत के बीच होने वाली फ्री ट्रेड डील के विरोध में देशव्यापी महापंचायत का आह्वान किया है। इसी के मद्देनजर हरियाणा पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं। रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, झज्जर, पानीपत और करनाल सहित प्रदेश के कई जिलों में इस आंदोलन का सीधा असर देखने को मिल रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अंबाला के शंभू बॉर्डर पर धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत एक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन के आदेश के अनुसार, शंभू बॉर्डर पर यह प्रतिबंधात्मक आदेश आगामी 27 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

दिल्ली से सटे सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यहां करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा पुलिस ने कुंडली थाने के सामने बॉर्डर पर वज्र वाहन तैनात किए हैं और हर वाहन की सघन चेकिंग के बाद ही उसे आगे जाने दिया जा रहा है।

पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू और खनौरी बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने कई मार्गों पर रूट डायवर्ट किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस बीच, महेंद्रगढ़ जिले से भी एक प्रशासनिक कार्रवाई की खबर आई है। वहां एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि स्कूल की छात्राओं ने वांगचुक के समर्थन में नारेबाजी की थी। हालांकि, इस मामले की जांच के बाद स्कूल के अन्य स्टाफ को क्लीन-चिट दे दी गई है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrgurugramdelhi-politicsHaryana Border SealedSinghu Border TrafficFarmers Protest DelhiCJP Parliament MarchShambhu Border
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई580

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Delhi Protest 10 October 2026: जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी। जानें SIR विवाद और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अहम बातें।

दिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रिया1.5 हज़ार

दिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रिया

डीडीए ने 45 झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर्स की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने तीन बारूदी सुरंगें बरामद कर कीं नष्ट1.5 हज़ार

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने तीन बारूदी सुरंगें बरामद कर कीं नष्ट

जम्मू-कश्मीर के मेंढर और बालाकोट सेक्टरों में सेना ने गश्त के दौरान बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया।