सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव

दिल्ली मेट्रो में शुरू होगी 'अर्पण' पहल, अब पुराने कपड़े दान कर सकेंगे नागरिक

दिल्ली सरकार और डीएमआरसी ने पुराने कपड़ों के संग्रह और रीसाइक्लिंग के लिए 'अर्पण' परियोजना शुरू की है। पहले चरण में 10 मेट्रो स्टेशनों पर संग्रह केंद्र बनाए जाएंगे, जहां लोग सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कपड़े दान कर सकेंगे।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
20 जुलाई 2026 · 4:34 am3 हज़ार व्यूज़
दिल्ली मेट्रो में शुरू होगी 'अर्पण' पहल, अब पुराने कपड़े दान कर सकेंगे नागरिक
दिल्ली मेट्रो में शुरू होगी 'अर्पण' पहल, अब पुराने कपड़े दान कर सकेंगे नागरिक

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और कपड़ा कचरे को कम करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए 'अर्पण' पुराने कपड़े दान परियोजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC), डीएमआरसी लेडीज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (DLWO), राज्य शहरी आजीविका मिशन (SULM) तथा टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग से जुड़ी संस्थाओं क्लोथ्स बॉक्स फाउंडेशन और रेस्पन के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और महिला सशक्तीकरण को एक साथ बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि लोगों के घरों में रखे अनुपयोगी कपड़ों को लैंडफिल में जाने से रोककर उन्हें रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग के जरिए दोबारा उपयोग में लाया जाएगा, जिससे सर्कुलर इकोनॉमी को मजबूती मिलेगी।

परियोजना के पहले चरण में शाहदरा, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, मालवीय नगर, हौज खास, द्वारका, मोहन एस्टेट, लाजपत नगर, मयूर विहार फेज-1, पंजाबी बाग वेस्ट और शालीमार बाग मेट्रो स्टेशनों पर 'अर्पण' संग्रह केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर नागरिक रोजाना सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक अपने पुराने कपड़े दान कर सकेंगे।

एकत्र किए गए कपड़ों को उनकी उपयोगिता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा। उपयोग योग्य कपड़ों से स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं बैग, सजावटी वस्तुएं और अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करेंगी, जबकि अनुपयोगी कपड़ों को रीसाइक्लिंग के जरिए नए उत्पादों और कच्चे माल में बदला जाएगा। धार्मिक उपयोग में आने वाले वस्त्रों का भी सम्मानपूर्वक पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण किया जाएगा।

इस योजना के तहत संग्रह केंद्रों का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी। उन्हें अपसाइक्लिंग और रीसाइक्लिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। साथ ही, तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री भी इन केंद्रों पर की जाएगी।

पुराने कपड़े दान करने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। नागरिकों को मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर एक छोटा-सा ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। सत्यापन के बाद दानकर्ता को डिजिटल प्रमाणपत्र और सोशल मीडिया पर साझा करने योग्य संदेश भी मिलेगा। इसके अलावा सभी दान का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और ट्रैक करने योग्य बनी रहेगी।

इनसे संबंधितdelhi-ncr
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई354

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Delhi Protest 10 October 2026: जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी। जानें SIR विवाद और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अहम बातें।

दिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रिया1.2 हज़ार

दिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रिया

डीडीए ने 45 झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर्स की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने तीन बारूदी सुरंगें बरामद कर कीं नष्ट1.1 हज़ार

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने तीन बारूदी सुरंगें बरामद कर कीं नष्ट

जम्मू-कश्मीर के मेंढर और बालाकोट सेक्टरों में सेना ने गश्त के दौरान बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया।