Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार रामलीला समीती भव्य रामलीला मंचन की तैयारियों में जुटी, नई...

अशोक विहार रामलीला समीती भव्य रामलीला मंचन की तैयारियों में जुटी, नई कार्यकारिणी का भी गठन

–दिल्ली दर्पण ब्यूरो
दिल्ली। दिल्ली के सबसे बड़ी रामलीलाओं में शुमार अशोक विहार रामलीला कमेटी बड़े बदलावों और बड़े बजट को सामने रख रामलीला की तैयारियों में जुट गयी है। महाराजा अग्रसेन भवन में हुयी इस मीटिंग में बड़े बदलाव के साथ संकल्प लिया गया है की रामलीला कमिटी के मंच और मन से ऐसे लोगों को सम्मन दिया जाएगा जो रामलीला के लिए तन से या मन जनून की हद तक काम करते है। प्रधान ललित गर्ग ने कहा की महामंत्री राजेन्द्र गर्ग पिछले कुछ सालों से रामलीला के लिए समय नहीं निकाल पा  रहे है लिहाज़ा मेला अध्यक्ष राज अग्रवाल को महामंत्री और राजेश गुप्ता ब्लफ वाले को मेला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे गयी है।  प्रधान के इस फैलसे का वहां मौजूद सभी सदस्यों ने तालियां बाजार स्वागत किया।
प्रधान ललित गर्ग ने कहा इस संस्था को चलने के लिए जनूनी लोग चाहिए।  राज अग्रवाल में  जनून दिखाई देता है।
रामलीला बैठक की शुरुआत कोषाध्यक्ष प्रमोद कोहली के गणेश वंदना और जाने माने गायक पकज जेसवानी के भजन गीतों से हुयी। इस बैठक में  धन संग्रह करने वाले सदस्यों का तो सम्मान हुआ  ही साथ ही यह भी तय हुआ रामलीला सदस्यों के मन और मंच से उन्हें का सम्मान होना चाहिए जो तन या मन से सहयोग करतें है। इसके बाद कमिटी  के प्रमुख लोगों ने कई सुझाव दिए। इनमें अनिल गुप्ता घी वाले , डॉ जेआर खुराना, प्रमोद कोहली, ममता शर्मा , आदि प्रमुख थे। अशोक गुप्ता ने सवाल किया की अशोक विहार के धर्म प्रेमी अशोक विहार से बहार की संस्थाओं से जुड़ रहे है।  उन्हें तन मन और धन से सहयोग कर रहे है। हमें ऐसे लोगों को कमिटी से जोड़ना चाहिए।  अशोक विहार के बड़े दानदातओं ने  अशोक विहार की संस्थाओं में चल रही गुटबाज़ी से दुखी होकर आस पास के इलाकों में कर रही धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़ रहे है। इस पर भी रामलीला कमिटी के प्रमुखों लोगों कमिटी के सदस्यों की कमी करार दिया।  सभी ने यह संकल्प लिया अब  अशोक विहार रामलीला कमिटी से और लोगों जोड़कर इसे देश के सबसे बड़ी और भव्य रामलीला बनाने का प्रयाश करेंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments