Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिअग्रवाल वेलफेयर सोसायटी चुनाव परिणाम : डूबा सूरज खिला गुलाब

अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी चुनाव परिणाम : डूबा सूरज खिला गुलाब

पत्रिका संवाददाता
अशोक विहार। अग्रवाल वैलपफेयर सोसायटी में कयास के अनुसार ही परिणाम आया है। गुलाब निशान से चुनाव लड़ रहे आईडी गर्ग अनिल गुप्ता ग्रुप ने बाजी मारी है। इस चुनाव में गुलाब के निशान से चुनाव लड़ रहे आईडी गर्ग अनिल गुप्ता ग्रुप ने कुल 9 सीटों  में से 7 सीटों पर विजय प्राप्त की है। सूरज ग्रुप चुनाव लड़ रहे अजय गोयल ग्रुप को उपप्रधन और कोषाध्यक्ष सीटो से ही संतोष करना पड़ा है। सब कुछ चर्चाओं के अनुरूप ही नजर आया। समाज की राजनीति की जानकारी रखने वाले प्रमुख लोग दावा कर रहे थे कि इस ग्रुप मे आईडी गर्ग, अनिल ग्रुप हर लिहाज से भारी है लेकिन सुशील गर्ग और अर्जुन देव गोयल पर संकट बताया जा रहा था जो सही निकला। 
आईडी गर्ग ने अजय गोयल को 126 वाटों के अंतराल से पराजित किया। वरिष्ठ उपप्रधान पर अनिल गुप्ता घी वाले ने अपने प्रतिद्वंधी उमेश गुप्ता को 145 वाटों के अंतराल से मात दी है।  महासचिव व् कोषाध्यक्ष पद पर यह अंतराल कुछ काम रहा –महासचिव प्रत्याशी रहे अशोक दाल वाले  सुरेश गुप्ता से महज 57 वोटों से ही विजयी रहे तो कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी विजय गुप्ता  ने अर्जुन देव गोयल को 35 वोटों से मात दी। तो वहीँ सचिव पद पर  बिमल प्रकाश अग्रवाल को विजय गोयल ने भी मामूली अंतराल से मात दी। सबसे ज्यादा चौकाने वाला रिजल्ट सहकोषाध्यक्ष का रहा। यहाँ नरेश कुमार गर्ग ने लक्ष्मी नारायण को 157 वोटों के अंतराल से मात दी है। 
उपप्रधान पर पद ;कैलाश गप्ता , मोहेंद्र बंसल उर्फ राजेन्द्र गर्ग विजयी रहे।  राजेन्द्र गर्ग महज तीन वोटों के अंतराल से जीत दर्ज की है। इसे लेकर दुबारा वोटिंग भी हुयी। इसके बाद चुनाव अधिकारी डॉ एची सी गुप्ता ने विजयी उम्मीदवारों के जीत का ऐलान किया। समाज के लोगों ने उम्मीद कि इस चुनाव के बाद सभी अपने मतभेद भुलाकर स्नेह और सदभाव के वातावरण में काम करेंगे और सोसायटी के विकास और सम्मान का ख्याल रखेंगे।  सभी विजयी उम्मीदवारों को दिल्ली दर्पण टीवी की और से बधाई और शुभकामनाएं। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments