Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़क्या 500 के नोट छापने में रिज़र्व बैंक से हुई ये बड़ी...

क्या 500 के नोट छापने में रिज़र्व बैंक से हुई ये बड़ी चूक ?

अशोक विहार निवासी अरमिंदर सिंह बड़ी मशक्कत के बाद 25 हज़ार रुपये अपने खाते से निकालने में तो कामयाब हो गए लेकिन एक बड़ी मुसीबत से उनका सामना हो गया। जो नोट ये निकाल कर लाये थे उन 500 नोटों के नंबर मिट रहे हैं , स्याही छूट रही है। इन नोटों को देखकर यह सवाल उठाना लाज़मी है की क्या ये आरबीआई की भारी चूक है ? या फिर ये नॉट नकली है ? 2000 के नोटों पर उठे सवाल के बाद अब 500 के ये नोट भी हैरत में डाल रहे है।
नोट बंदी के बाद नए आये इन 500 रुपये के नोटों को देखिये,क्या ये 500 के नोट नकली है ? या फिर ये आरबीआई की भारी चूक है ? इन नोटों के नंबर मिट रहे है, थोड़ा सा गीला हाथ नोट पर लगा नहीं की नंबर साफ़। इन नोटोँ के का रंग भी उतर रहा है, हम आपको बता दें की यह खामी एक दो नोटों में नहीं बल्कि कई नोटों में है। इन्हें देखकर लग रहा है की या तो ये नोट नकली है या फिर यह आरबीआई की भारी चूक है। यह नोट दिल्ली के अशोक विहार के कारोबारी अरमिंदर सिंह को कोटक महिन्द्रा बैंक से मिलें है। अरमिंदर सिंह को किसी क्लाइंट को पेमेंट करनी। कई दिन चक्कर लगाने के बाद उन्हें अपने बैंक से 25 हज़ार रुपये मिले भी तो ये किसी को दे नहीं पा रहे है,वजह इनकी स्याही छूट रही थी और नंबर मिट रहे थे।
अरमिंदर सिंह ने हमारे कैमरे के सामने भी एक और 500 नोट को चेक किया। उनकी दिक्कत यह है की कहीं सभी नोट तो ऐसे नहीं।
बहरहाल इन नोटों की असलियत क्या है यह जांच का विषय है। ये नोट अरमिंदर सिंह ने अपने बैंक से निकाले है लिहाज़ा इन्हें नकली कहना भी अभी जल्दबाजी होगी। यदि यह नोट नकली नहीं है तो क्या यह प्रिंटिंग की गलती है ?क्या नोट छापने की जल्दबाजी में ऐसी बड़ी गलतियां हो रही है ? इतनी बड़ी दादाद में यदि ऐसी गलती होती है तो यह भी कम चौकाने वाली बात नहीं है। देखें विडियो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments