Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार के रामलीला में जुटे श्रद्धालु

अशोक विहार के रामलीला में जुटे श्रद्धालु

[bs-embed url=”https://youtu.be/w68LW5pdWQo”]https://youtu.be/w68LW5pdWQo[/bs-embed]

दिल्ली के अशोक विहार फेस-1 में रामलीला का उद्घाटन पूरे उल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर बिजनेसमैन रिखब चंद जैन ने शिरकत की इसके साथ ही रामलीला कमेटी के प्रधान ललित गर्ग सहित कई अन्य कई गणमान्य लोगों ने पूजा में भाग लिया। अशोक विहार की रामलीला हमेशा से ही दिल्ली में नंबर वन रामलीला रही है। कई बार इस रामलीला को दिल्ली की सबसे अच्छी रामलीला का खिताब भी मिल चुका है। यहाँ लोगों के खाने पीने और मनोरंजन की भी उचित व्यवस्था की जाती है। साथ ही बैठने के लिए भी यहां करीब 6000 लोगों का इंतजाम होता है। इस रामलीला की शुरूआत कहां से हुई और क्या कुछ इस बार नया है इसके बारे में हमे बताया रामलीला कमेटी के कुछ गणमान्य लोगों ने। फिलहाल जिस तरह से अशोक विहार फेस-1 की रामलीला का उद्घाटन किया गया और पहले ही दिन लोगों की भारी संख्या में मौजूदगी, दिल्ली पुलिस की टाइट सिक्योरिटी और शहनाई वादकों की मधुर धुन ने ये एहसास करा दिया कि इस बार भी कहीं न कहीं अशोक विहार फेस-1 की रामलीला का मंचन दिल्ली की सबसे सुंदर रामलीलाओं में से एक होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments