Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअपराधबुनकर कॉलोनी में पेड़ ने रोका रास्ता!

बुनकर कॉलोनी में पेड़ ने रोका रास्ता!

[bs-embed url=”https://youtu.be/QjGW1SUP45E”]https://youtu.be/QjGW1SUP45E[/bs-embed]

दिल्ली के सावन पार्क वार्ड की बुनकर कॉलोनी की मुख्य सड़क पर नीम का पेड़ तीन दिन से गिरा हुआ है। इस पेड़ की जद में कई गाड़ियां भी फंसी हुई हैं। रास्ते की हालत ऐसी है कि पैदल चलने वाले लोग भी बड़ी मुश्किल से झुककर निकल पा रहे हैं। लोगों के मुताबिक कई महिलाएं और बुजुर्ग इस पेड़ के कारण चलते हुए गिर भी पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस से लेकर नगर निगम और पीडब्लूडी सभी को इसकी सूचना दी जा चुकी है लेकिन कोई भी इसकी सुनवाई करने को तैयार नहीं है।सड़क पर गिरा हुआ ये पेड़ जहां एक तरफ लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली नगर निगम और पीडब्लूडी के बीच पेड़ उठाने की जिम्मेदारी को लेकर जंग छिड़ी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है की दिल्ली नगर निगम इसे पीडबल्यूडी का काम बता रहा है तो पीडब्लयूडी नगर निगम का।मॉनसून के समय में पेड़ गिरने जैसी न जाने कितनी घटनाए सामने आती हैं और ऐसे में पीडब्लूडी और निगम का ये रवाईया दिल्ली वालों के लिए मुसीबत लेकर आ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments