Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअपराधमहिला को ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

महिला को ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/qElppNJGSyc”]https://youtu.be/qElppNJGSyc[/bs-embed]

पूर्वी दिल्ली में विवेक विहार पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो बॉलीवुड फिल्म रिक्की बहल से प्रेरित होकर मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना महिलाओं को शादी के झांसे में फ़ंसाता और उसके बाद उनके साथ जबरदस्ती करता और उनकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे पैसा ठगता था। शाहदरा जिले की उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में राजेश गर्ग नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।शक्ल और सूरत से शरीफ दिखने वाला शख्स बहुत ही शातिर दिमाग का है। दरअसल पूरा मामला है विवेक विहार थाने का है जहां पर एक महिला के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई ,तफतीष में पता चला की वो महिला राजोश के साथ है और राजेश उसे मुंबई ले जा रहा है। तभी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया तो पता चला कि दोनों गोवा और वेष्णों देवी घुम के आए हैं। वहीं राजेश ने महिला के साथ अवैध संबंध बनाए थे जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करने क बात भी सामने आई। वहीं महिला के घर से गायब होने की रिपोर्ट उसके भाई ने दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि राजेश ने उसे बताया था की उसके पिता आईएएस अधिकारी और वह खुद भी 50 लाख सालाना सैलेरी पर एक बड़ी कंपनी में जॉब करता है लेकिन घूमने के दौरान महिला से लगभग ढाई लाख खर्च करा चुका था। जब पुलिस ने शख्ती से पूछताछ की और इसकी प्रोफाइल खंगाली तो पता चला कि इससे पहले 5 लड़कियों को इसी तरह ठग चुका है । पेशे से चार्टेड अकाउंटेड की पढाई कर रहे राजेश को फिलाहल पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments