Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeअन्यमाता सविंदर हरदेव महाराज ने किया सेवा का शुभारम्भ

माता सविंदर हरदेव महाराज ने किया सेवा का शुभारम्भ

[bs-embed url=”https://youtu.be/OSgNWdxBWwQ”]https://youtu.be/OSgNWdxBWwQ[/bs-embed]

दिल्ली- ऋषि शर्मा
दिल्ली में आस्था का महाकुम्भ कहे जाने वाले संत निरंकारी मिशन के वार्षिक आयोजन ” निरंकारी संत समागम ” की तैयारियां शुरू हो गयी है। एक ही वेश-भूषा में ये सेवाकर हैं जो दिन-रात इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए है। इस वर्ष 18 से 20 नवम्बर तक चलने वाले इस समागम की सेवा का शुभारंभ माता सविंदर हरदेव महाराज ने खुद किया। बुराड़ी में गुरुमाता ने इस मौके पर अपना सन्देश भी दिया। दिल्ली बाहरी रिंग रोड के बुराड़ी बाईपास के मैदान में हर साल होने वाले इस विशाल आयोजन में देश विदेश से इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आतें हैं कि उनके इंतजाम के लिए एक से डेढ़ महीने पहले तैयारियां शुरू करनी पड़ती हैं। इन तैयारियों में हज़ारों लोगों के लिए रहने, खाने पीने की सुविधा के साथ साथ उनकी सुरक्षा और चिकित्सा सेवा का इतंजाम भी केवल मिशन से जुड़े सेवादार ही करते है। मिशन के प्रेस विभाग के प्रमुख ने बताया की इस वर्ष मिशन का थीम ” निरंकार है सहजीवन का आधार” रखा गया है। इस समागम की तैयारियों के लिए मिशन के करीब 5000 लोग निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। 1929 से स्थापित संत निरंकारी मिशन से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं का मानना है की सदगुरु निराकार है, यही वजह है की इसका आध्यत्म पक्ष नहीं बदलता। यही वजह है की संत निरंकारी बाबा हरदेव महाराज के निधन के बाद मिशन की गद्दी पर जब पहली बार महिला, गुरु के रूप में काबिज हुयी तो भी मिशन के सेवादार उसी सेवाभाव के साथ सेवा कर रहे है। इन्ही सेवादारों की एक महीने की अथक मेहनत का ही परिणाम है की दिल्ली में आस्था का यह महाकुम्भ बड़ी आसानी से सम्पन्न हो जाता है और इस बार भी ऐसी ही आशा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments