Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeअन्यएेसा होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

एेसा होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

दिल्ली – वीरवार को साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण लगेगा जो आधी रात से शुरु हो  जाएगा । लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा । ज्योतिषियों के अनुसार आमतौर पर ग्रहण के सूतक का असर ग्रहण के कुछ घंटे बाद तक भी रह सकता है। मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।आपको बता दें यह ग्रहण रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा जो कि 16 फरवरी की सुबह चार बजे तक चलेगा। हालांकि यह ग्रहण राकत में पड़ने से भारत में किसी प्रकार का खतरा नहीं है लेकिन इसका असर आपकी राशि पर जरूर पड़ेगा।

 किस राशि पर पड़ेगा कितना असर

1. मेष राशि: ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के प्रभाव से आपके जीवन में सुख संसाधनों की वृद्धि के संकेत है।

2.वृष राशि: ग्रहण के वजह से सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ स्थान यानि सुख भाव में होंगे। लेकिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

3. मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले अपनी वाणी में नियंत्रण रखें।

4. कर्क राशि: सूर्यग्रहण के कारण आपको आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

5.सिंह राशि: आपके लिए यह समय चुनौति पूर्ण रहेगा। आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

6.कन्या राशि वालों को अचानक खर्चों का सामना करना पड़ेगा।

7. तुला राशि: तुला राशि वालों को धन लाभ हो सकता है लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।

8.वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा सूर्यग्रहण।

9. धनु राशि वालों को सूर्यग्रहण के कारण अपने काम में ही ध्यान देना चाहिए।

10. मकर राशि के अष्टम भाव में ग्रहण होने से सेहत में सुधार के संकेत है।

11. कुंभ राशि वालों को दांपत्य व प्रेम जीवन के लिए कष्टप्रद रहेगा।

12.मीन राशि वालों को रोग व शत्रु राभय सताएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments