Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeराजनीतिभलस्वा लैंडफिल साइट पर आवारा अब भी घूम रही गाय

भलस्वा लैंडफिल साइट पर आवारा अब भी घूम रही गाय

संजय सिंह, दिल्ली दर्पण टीवी

भलस्वा लैंडफिल साइट पर घूम रही आवारा गायों को लेकर आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद अजय शर्मा ने बीजेपी पार्टी को घेरा। दरअसल भलस्वा लैंडफिल साइट पर कूड़े की ऊंचाई मानकों से बहुत ज्यादा हो गई है और ये कूड़े का लगातार एक पहाड़ बनता जा रहा है।

इसी के ऊपर आवारा गाय पूरा दिन कूड़ा खाती रहती है।  इस वजह से गायों के स्वास्थ्य पर तो प्रभाव पड़ ही रहा है साथ ही इन उंचे कूड़े के ढेर से ये गाय फिसल कर गिर जाती हैं। जिस कारण कई बार उन्हें गंभीर चोट लग जाती है तो कभी गायों को अपनी जान गवांनी पड़ती है। इसी को देखते हुए अजय शर्मा ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments