Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeराजनीतिकौशल मिश्रा बने दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष

कौशल मिश्रा बने दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष

राकेश चावला, संवाददाता

पूर्वांचल मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने से पहले अपने निवास स्थान से एक ऐसी यात्रा निकाली जो किसी विजयी जुलूस से कम नहीं रही, इस यात्रा पर निकलने से पहले कौशल मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आला कमान ने जिस विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी दी है वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पूर्वांचल वासियों को एक नया मुकाम दिलाएंगे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल मोर्चा की जिम्मेदारी देने के लिए वह संगठन के आभारी हैं। उनकी कोशिश संगठन को मजबूत करने और पूर्वांचल के लोगों की समस्याएं हल करने की होगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर और सम्मान दिया जाता है। वह 22 साल से संगठन के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं। आज संगठन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

कौशल मिश्रा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्ग दर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएंगे। पूर्वांचल मोर्चा संस्कार और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। मोर्चा पूर्वांचल के लोगों के साथ है।प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा को नया नेतृत्व मिला है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कौशल मिश्रा के नेतृत्व में मोर्चा नए आयाम पर पहुंचेगा। दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के अधिकांश लोग संगठन से जुड़ेंगे। नए अध्यक्ष आमजन के विश्वास पर खरे उतरेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर पूर्वांचल मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह एवं शरत झा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

दिल्ली में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों की अच्छी संख्या है। कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। इसे ध्यान में रखकर सभी पार्टियां इन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है। भाजपा ने नगर निगम चुनाव में इन लोगों को अपने साथ जोड़ने की जिम्मेदारी मिश्रा को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments